Exclusive: शाहरुख की हिरोइन ने किया दिशा पटानी को रिप्लेस, ‘जवान’ के बाद ‘कर्ण’ में आएंगी नजर, सिंघम के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन

Nayanthara: शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म जवान का क्रेज लोगों में आज भी मौजूद है. वहीं फिल्म में शाहरुख के अलावा साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा की अदाकारी ने भी दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है. वहीं जवान की कामयाबी के साथ हिन्दी सिनेमा में नयनतारा (Nayanthara) की फैन फॉलोइंग म

By Sakshi Pandey · 29/11/2023

Nayanthara: शाहरुख खान की ब्लॉक बस्टर फिल्म जवान का क्रेज लोगों में आज भी मौजूद है. वहीं फिल्म में शाहरुख के अलावा साउथ की टॉप एक्ट्रेस नयनतारा की अदाकारी ने भी दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया है. वहीं जवान की कामयाबी के साथ हिन्दी सिनेमा में नयनतारा (Nayanthara) की फैन फॉलोइंग में भी खासा इजाफा हुआ है. ऐसे में नयनतारा के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. खबरों की मानें तो नयनतारा राकेश ओमप्रकाश की फिल्म कर्ण से दोबारा बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रही हैं.

दिशा पटानी  का कटा पत्ता

बड़े पर्दे पर रंग दे बसंती, दिल्ली 6, भाग मिल्खा भाग और फन्ने खां जैसी कई सुपरहिट फिल्में देने वाले निर्देशक राकेश ओमप्रकाश पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म कर्ण को लेकर चर्चा में हैं. ये फिल्म महाभारत के पात्र कर्ण पर आधारित होगी. ऐसे में दिश पटानी  को फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए चुना गया था. दिशा भी फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड थीं. मगर अब खबरों के अनुसार दिशा को फिल्म से बाहर कर दिया गया है. वहीं दिशा की जगह मेकर्स नयनतारा को फिल्म में लेना चाहते हैं.

साउथ के सिंघम की हिरोइन बनेंगी नयनतारा

फिल्म कर्ण में हीरो के लिए साउथ सुपरस्टार सूर्या का नाम सामने आ रहा है. सूर्या को साउथ का सिंघम भी कहा जाता है. वहीं कर्ण ने सूर्या बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं. हालांकि मेकर्स ने अभी तक फिल्म की स्टार कास्ट पर कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है. मगर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सूर्या और नयनतारा फिल्म में मुख्य भूमिका निभा सकते हैं. दरअसल सूर्या के अपोसिट मेकर्स को किसी साउथ अभिनेत्री की तलाश थी. जिसकी हिन्दी सिनेमा में भी अच्छी फैन फॉलोइंग हो. ऐसे में मेकर्स ने दिशा को फिल्म से आउट करके नयनतारा को फिल्म के लिए अप्रोच किया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full