नवाजुद्दीन सिद्दीकी को पहले Audition में हो गए थे Reject, एक कोट पहनकर ही दिया करते थे आॅडिशन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनकी एक्टिंग के कई लोग कायल है। उन्होंने काफी संघर्ष करके बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई आॅडिशन दिए थे। तब जाकर उनका सेलेक्शन हुआ था। उन्होंने अपने पहले आॅडिशन से जुड

By Amit Rajput · 22/12/2023

नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाॅलीवुड के सबसे टैलेटंड एक्टरों में से एक माने जाते हैं। उनकी एक्टिंग के कई लोग कायल है। उन्होंने काफी संघर्ष करके बाॅलीवुड इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कई आॅडिशन दिए थे। तब जाकर उनका सेलेक्शन हुआ था। उन्होंने अपने पहले आॅडिशन से जुड़ा किस्सा शेयर किया था। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।

पहले आॅडिशन में हुए थे रिजेक्ट

अपने पहले ऑडिशन की बात को साझा करते हुए नवाज कहते हैं, ”एक बार जब मैं अपना पोर्टफोलियो बनावाने गया। तब फोटोग्राफर ने मेरे उपर थोड़ी सॉफ्ट लाइट डाल दी जिसके कारण मैं उस फोटो में गोरा लग रहा था। वही फोटो मैंने ऑडीशन के लिए दी और मुझे सिलेक्ट कर लिया गया। ऑडिशन एक म्यूजिक वीडियो के लिए था। जिसमें मुझे एक फोटोग्राफर का रोल करना था। पर जब डायरेक्टर मुझे ढूंढती हुई आई और उसने मुझे पहली बार देखते ही रिजेक्ट कर दिया”।

खैर तब तो नवाज़ एक फोटोग्राफर नहीं बन पाए, लेकिन उनकी यह तमन्ना फिल्म ‘फोटोग्राफ’ के साथ पूरी होने जा रही है, जिसमें वह एक फोटोग्राफर का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस सान्या सीए की स्टूंडेंट का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी, जो बहुत ही शांत स्वभाव की हैं और अपनी इच्छाएं जाहिर करने में नाकाम रहती हैं। बता दें कि इस फिल्म का पहला प्रीमियर सनडांस फिल्म फेस्टिवल में किया गया था और जिसके बाद इसका बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शन हुआ था।

एक ही कोट पहनकर करवाते थे फोटोशूट

पता है कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का हिन्दी सिनेमा में करियर कितना चुनौती पूर्ण रहा है, जिसकी वजह से उन्होंने न जाने कितने ही ऑडीशंस दिए होंगे और न जाने कितनी बार रिजेक्ट हुए होंगे। नवाज कई बार इन ऑडिशंस के लिए जब भी फोटो खिंचवाने जाया करते, तब उनके साथ उनके दोस्त या यूं कहें उन्ही की तरह स्ट्रग्लिंग एक्टर्स सभी मिलकर एक ही कोट पहने फोटो खिंचवाया करते।

मशहूर डायरेक्टर रितेश बत्रा द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म को अमेज़न स्टूडियोज़ और द मैच फैक्ट्री ने एक साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है, इसे 15 मार्च को भारत में रिलीज किया जाएगा। बड़े पर्दे पर पहली बार सान्या और नवाज़ की जोड़ी को देखने के लिए सभी दर्शक बेसब्री से इंतेज़ार कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म के ट्रेलर को काफी लोगों ने पसंद भी किया है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full