OMG! फिल्म की शूटिंग के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हुआ हादसा, समुद्र में गिरे एक्टर, फिर हुआ कुछ ऐसा…

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. मगर Nawazuddin Siddiqui के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. तेलगु फिल्म की शूटिंग करते समय नवाजुद्दीन अचानक से समुद्र में गिर पड़े थे. जिसका खुलासा नवाज ने खुद किया है. सैंधव की शूटिंग में हुआ

By ·

Nawazuddin Siddiqui: बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है. मगर Nawazuddin Siddiqui के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. तेलगु फिल्म की शूटिंग करते समय नवाजुद्दीन अचानक से समुद्र में गिर पड़े थे. जिसका खुलासा नवाज ने खुद किया है.

सैंधव की शूटिंग में हुआ हादसा

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हिन्दी सिनेमा के बाद तेलगु फिल्मों में भी डेब्यू करने जा रहे हैं. उनकी पहली तेलगु फिल्म सैंधव कल यानी 13 जनवरी को रिलीज होगी. ऐसे में नवाज फिल्म के प्रमोशन्स में लगे हैं. वहीं प्रमोशन के दौरान उन्होंने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. जिसे सुनकर सभी के होश उड़ गए हैं.

श्रीलंका में हो रही थी शूटिंग

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की अपकमिंग फिल्म सैंधव की शूटिंग श्रीलंका में चल रही थी. इसी दौरान नवाज समुद्र के बीच में फिल्म का एक सीन शूट कर रहे थे. तभी अचानक से एक तेज लहर आई. जिसके चलते नवाज नाव से नीचे गिर पड़े थे. इस बात का खुलासा खुद नवाज ने अपने इंटरव्यू में किया है.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि, “हम श्रीलंका में शूटिंग कर रहे थे. शूट के दौरान मैं एक नाव से गिर गया था. एक ऊंची लहर हमारी तरफ आई और उसने मुझे गिरा दिया…मैं नाव से नीचे गिरा. मगर मैं भाग्यशाली था कि, हमारे पीछे एक और छोटी नाव थी. जिसके चलते मैं समुद्र में गिरने की बजाए दूसरी नाव में जा पहुंचा.”

फिल्म में मौजूद है सीन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अनुसार, जब ये हादसा हुआ तो कैमरा ऑन था. ऐसे में ये पूरा सीन कैमरे में शूट हो गया है. वहीं इस रियल सीन को उन्होंने अपनी फिल्म में भी शामिल कर लिया है. ये सीन फिल्म के आखिर में देखने को मिल सकता है. नवाज का कहना है कि, उन्हें पूरा यकीन है दर्शक भी इस शॉट को खूब एन्जॉय करेंगे.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें