नव्या ने दिखाई बच्चन परिवार की दिवाली की झलक, तस्वीरों से ऐश्वर्या गायब, फैंस ने पूछा- मामी कहां हैं?

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने सोशल मीडिया पर बच्चन परिवार की दिवाली सेलिब्रेशन की खूबसूरत झलकियां शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पूरा परिवार त्योहार के रंग में रंगा नजर आया, लेकिन ऐश्वर्या राय की गैरमौजूदगी ने फैंस का ध्यान खींच लिया। यूजर्स पूछने लगे कि आखिर मामी ऐश्वर्या इन तस्वीरों से गायब क्यों हैं?

By ·

नव्या की दिवाली तस्वीरों में छाईं आराध्या, अभिषेक और श्वेता, ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी ने खड़े किए सवाल

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का परिवार अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहता है। खासकर बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और ननद श्वेता बच्चन नंदा के रिश्तों को लेकर सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चाएं होती रहती हैं। अब दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ नई तस्वीरों ने एक बार फिर फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस बार चर्चा की वजह बनी हैं अमिताभ की नातिन नव्या नवेली नंदा।

दरअसल, नव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवाली सेलिब्रेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में बच्चन परिवार के सदस्यों का खास अंदाज देखने को मिला। नव्या लाल रंग के खूबसूरत सीक्विन आउटफिट में बेहद स्टाइलिश नजर आईं। उनके साथ मां श्वेता बच्चन नंदा, भाई अगस्त्य नंदा और कजिन आराध्या बच्चन भी दिखाई दिए।

आराध्या और अगस्त्य की बॉन्डिंग ने जीता दिल

https://www.instagram.com/p/DffFK4OCCZs/?img_index=7&dlrf=MW5uZHZva3pucDE3OQ==

नव्या की तस्वीरों में सबसे ज्यादा ध्यान आराध्या और अगस्त्य की प्यारी बॉन्डिंग ने खींचा। एक तस्वीर में अगस्त्य अपनी छोटी कजिन आराध्या को गले लगाते नजर आए। वहीं, अभिषेक बच्चन अपनी बहन श्वेता के साथ दिवाली पर फुलझड़ियां जलाते दिखाई दिए। इन खूबसूरत पलों ने फैंस को बच्चन परिवार की शानदार दिवाली सेलिब्रेशन की झलक दिखाई।

नव्या ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'Happiest of Diwali's with my very own... You are my light.' उनकी इस पोस्ट पर दोस्तों और फैंस ने भी खूब प्यार बरसाया।

ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी पर फैंस ने पूछे सवाल

हालांकि, इन खूबसूरत तस्वीरों में एक बात फैंस को खटक गई। दरअसल, नव्या की पोस्ट में उनकी मामी ऐश्वर्या राय बच्चन कहीं नजर नहीं आईं। इतना ही नहीं, अमिताभ बच्चन भी इन तस्वीरों में दिखाई नहीं दिए। इसके बाद कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने सवालों की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने पूछा, 'आपकी मामी कहां हैं? वह किसी भी तस्वीर में नजर नहीं आ रही हैं।' वहीं, कुछ लोगों ने एक बार फिर ऐश्वर्या और बच्चन परिवार के रिश्तों को लेकर चर्चाएं शुरू कर दीं।

हाल ही में साथ दिखे थे ऐश्वर्या-अभिषेक

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक साथ पहुंचे थे। दोनों हाथों में हाथ डाले नजर आए थे। ऐसे में नव्या की तस्वीरों से ऐश्वर्या का गायब होना लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि, उनकी गैरमौजूदगी की असली वजह सामने नहीं आई है और परिवार की ओर से भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें