Exclusive: एनिमल के बाद इंस्टाग्राम पर बढ़े फॉलोवर्स पर Tripti Dimri ने जताई खुशी, बोलीं- सोचा नहीं इतना प्यार…
तृप्ति डिमरी ने कहा कि ‘एनिमल' फिल्म की सफलता के बाद मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ रही है, जिसके बारे में पहले मुझे पता नहीं था। Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्म ‘एनिमल' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रणबीर कपूर की ‘एनिमल' में &#
तृप्ति डिमरी ने कहा कि ‘एनिमल’ फिल्म की सफलता के बाद मेरे सोशल मीडिया अकाउंट पर फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ रही है, जिसके बारे में पहले मुझे पता नहीं था।
Tripti Dimri: तृप्ति डिमरी इन दिनों फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ में ‘जोया’ का किरदार निभाकर तृप्ति ने अपने खाते में एक और उपलब्धि जोड़ ली है। फिल्म के सुपरहिट होने के बाद तृप्ति इंस्टाग्राम पर दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली अभिनेत्री बन गईं। ‘एनिमल’ फिल्म में तृप्ति डिमरी एक छोटे से किरदार में नजर आईं, बावजूद इसके फिल्म में उनके किरदार ‘जोया’ को जिस तरह से दर्शक पसंद कर रहे हैं, उसकी कल्पना भी तृप्ति ने कभी नहीं की थी।
फिल्म की रिलीज के बाद तृप्ति को ‘नेशनल क्रश’ और ‘भाभी 2’ कहकर बुलाया जा रहा है। फिल्म की सफलता के बाद अभिनेत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी फॉलोवर्स की संख्या काफी बढ़ रही है। अब इस पर तृप्ति ने प्रतिक्रिया दी है।
नई उपलब्धि पर तृप्ति ने जताई खुशी
हाल ही में दिए इंटरव्यू में तृप्ति ने कहा, ‘उन्हें बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि ‘एनिमल’ फिल्म में उनके किरदार ‘जोया’ को लोग इतना प्यार देंगे। सोशल मीडिया पर बढ़ रहे फॉलोवर्स की संख्या का हिसाब मैं नहीं रखती हूं। मेरे परिवार के लोग और मेरे दोस्त मुझे स्क्रीनशॉट भेज कर बताते हैं कि तुम्हारे इतने ज्यादा फॉलोवर्स बढ़ गए हैं। मुझे अच्छा जरूर लग रहा है, लेकिन मैं गिनती नहीं करती हूं।’
खुद के लिए भी समय निकालती हैं तृप्ति
अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए तृप्ति ने कहा कि मैं काम और अपनी निजी जिंदगी में बैलेंस बना कर चलती हूं। मैं परिवार के साथ समय बिताती हूं और दोस्तों के लिए भी समय निकालती हूं। मैं नहीं चाहती कि भविष्य में जब पीछे मुड़ कर देखूं तो मुझे पछतावा हो कि मैं जिंदगी जी ही नहीं पाई, बस काम ही करती रह गई।
तृप्ति का फिल्मी करियर
वहीं बात करें तृप्ति के फिल्मी करियर की तो वे ‘एनिमल’ से पहले ‘कला’ और ‘बुलबुल’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इन फिल्मों में भी उनके अभिनय के लिए उन्हें काफी तारीफ भी मिली, लेकिन तृप्ति के करियर की सबसे बड़ी हिट ‘एनिमल’ ही बन गई है।
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ दुनिया भर में रिलीज के बाद से ही रिकॉर्डतोड़ कमाई कर रही है। ‘एनिमल’ में तृप्ति डिमरी और रणबीर कपूर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना समेत कई दिग्गज सितारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।