रश्मि देसाई के एक्स पति नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी? कविता बनर्जी की मांग में भरा सिंदूर, तस्वीरें वायरल!

टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई के एक्स पति नंदीश संधू एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। खबरों के मुताबिक, उन्होंने एक्ट्रेस कविता बनर्जी संग शादी कर नई जिंदगी की शुरुआत की है। कविता की मांग में सिंदूर भरे जाने की तस्वीरें चर्चा में हैं। आखिर क्या है इस शादी की पूरी कहानी?

By ·

रश्मि देसाई के एक्स पति नंदीश संधू ने रचाई दूसरी शादी? कविता बनर्जी की मांग में भरा सिंदूर, तस्वीरें वायरल!

‘उतरन’ फेम अभिनेता नंदीश संधू ने जिंदगी की नई शुरुआत करते हुए एक्ट्रेस कविता बनर्जी के साथ शादी कर ली है। रश्मि देसाई के एक्स पति नंदीश की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कविता की मांग में सिंदूर और दुल्हन के लाल-सफेद बनारसी साड़ी वाले लुक ने सभी का ध्यान खींचा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नंदीश और कविता ने 14 नवंबर 2026 को पश्चिम बंगाल के हुगली में पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों से सात फेरे लिए। शादी में परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल हुए। समारोह दो दिनों तक चला। जश्न की शुरुआत 13 नवंबर को सगाई और संगीत से हुई, जबकि अगले दिन हल्दी, मेहंदी और शादी की रस्में निभाई गईं। मेहमानों ने समारोह के कई पल सोशल मीडिया पर साझा किए, जिन्हें नंदीश ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया।

https://www.instagram.com/p/Dfw9kJ5kuZ3/?exln=bXFwcDlnN29yaGto

दुल्हन कविता बनर्जी लाल और क्रीम रंग की बनारसी साड़ी में खूबसूरत नजर आईं। वहीं नंदीश ने क्रीम रंग की सिल्क धोती और कुर्ता पहना। बंगाली परंपरा के मुताबिक हुई शादी के वीडियो में ‘सात पाक’ की रस्म भी दिखाई दी, जिसमें दुल्हन दूल्हे के चारों ओर सात बार घूमती है। कपल की तस्वीरों पर फैंस और टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों की ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। फैंस ने भी उन्हें बधाई दी।

बता दें कि नंदीश और कविता ने पांच सितंबर 2025 को सगाई की थी। अभिनेता ने तस्वीरें साझा करते हुए ‘हाय पार्टनर, रेडी?’ लिखा था। कविता ने भी अपनी अंगूठी की झलक सोशल मीडिया पर दिखाई थी। दोनों ने शादी तक रिश्ते को निजी रखा।

वहीं नंदीश की पहली शादी टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई से हुई थी। दोनों की मुलाकात शो ‘उतरन’ के दौरान हुई और 2012 में शादी की। 2014 में वे अलग हो गए और 2016 में तलाक हो गया। अब नंदीश और कविता की शादी ने अभिनेता की निजी जिंदगी को सुर्खियों में ला दिया है।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें