बुर्खा पहन मस्जिद जाने पर बुरे तरीके से ट्रोल हुईं, लोग बोले- भूल गईं हो की हिंदू हो !!

हिंदू होकर तारक मेहता की बबिता जी को मस्जिद जाना पड़ा महंगा। बुर्खा पहनने पर मुनमुन दत्ता ( MunMun Dutta )पर फूटा लोगों का गुस्सा ! किसी ने याद दिला दिया धर्म तो किसी ने कहा ‘ इतना भी ना करो दिखावा ‘ ! Munmun Dutta: जी हां टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का [...]

By Shaikh Almina · 5/8/2023

हिंदू होकर तारक मेहता की बबिता जी को मस्जिद जाना पड़ा महंगा। बुर्खा पहनने पर मुनमुन दत्ता ( MunMun Dutta )पर फूटा लोगों का गुस्सा ! किसी ने याद दिला दिया धर्म तो किसी ने कहा ‘ इतना भी ना करो दिखावा ‘ !

Munmun Dutta: जी हां टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबिता जी उर्फ़ मुनमुन दत्ता एक बार फिर लाइमलाइट का हिस्सा बन गईं है और इस बार उनकी चर्चा किसी और वजह से नहीं बल्कि उनकी एक ऐसी हरकत के चलते हो रही है। जिससे लोग गुस्से में आकर उन्हें जमकर ट्रोल करते हुए नजर आ रहे हैं।

आखिर मुनमुन तो हर धर्म को एक समान मानते हुए दुबई की मस्जिद में पहुंची थी तो वहीं, एक्ट्रेस की इस हरकत ने लोगों को नाराज कर दिया है।

यही वजह हैं की वो इस वक्त बुरे तरीके से आलोचना का सामने कर रही हैं। दरअसल यह पूरा बवाल तब शुरू हुआ जब सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली मुनमुन दत्ता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ लेटेस्ट तस्वीरों को पोस्ट किया जिनमें वो दुबई की शैख जायेद ग्रैंड मस्जिद के सामने खड़ी हुई नजर आ रही हैं।

https://www.instagram.com/p/CvfT9zMhLWk/?igshid=MzRlODBiNWFlZA==

पर्पल कलर का बुर्खा पहने हुए मुनमुन इन तस्वीरों में अलग अलग पोस्ट देते हुए नजर आई। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ” दुबई के शैख जायेद मस्जिद। मेरे गाइड का बहुत शुक्रिया जिन्होंने मुझे यहां का एक-एक कोना दिखाया। क्योंकि मुझे कुछ तस्वीरें लेनी थीं और ये वाकई बहुत अच्छी आई हैं।”

आगे की बात करते हुए मुनमुन ने लिखा हैं, ” और हां कुछ भी कहने से पहले मैं ये बता दूं कि मैं एक प्राउड हिंदी हूं। और अगर मैं किसी और देश में जा रही हूं, तो, मैं उसका सम्मान करती हूं। ठीक उसी तरह जिस तरह कोई अगर हमारे धर्म का सम्मान करेगा। ”

अब भले ही मुनमुन ने कैप्शन के जरिए अपनी बात लोगों के सामने रख दी लेकिन इसके बावजूद नेटीजेंस उनसे नाराज़ होगए हैं। यहीं वजह है की इन तस्वीरों के कॉमेंट सेक्शन में मुनमुन दत्ता को खूब लाठाड लगाई जा रही हैं।

मुनमुन की इन तस्वीरों को देखते हुए, एक शख्स ने गुस्से में लिखा, ” हिंदू मंदिरों की कमी है क्या, जो मस्जिद जाति हो ?” एक दूसरे यूजर ने उन्हें हिंदू धर्म याद दिलाते हुए कहा, ” हिंदू हो मंदिर जाया करो।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा, ” आपको बॉयकॉट कर रहा हूं।”

इसके साथ ही कई सारे ऐसे यूजर्स है जो मुनमुन को मस्जिद जाने पर खरी खोटी सुना रहे हैं। कोई उन्हें हिंदू धर्म याद दिला रहा हैं तो कोई उनसे उन्हें इस तरीके का दिखावा ना करने के लिए कह रहा है।

बता दें की इस वक्त मुनमुन दत्ता छुट्टियों में अपना वेकेशन दुबई में माना रही है और उनके साथ उनकी मां भी मौजूद हैं। अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए मुनमुन दत्ता लगातार अपने सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर रही है। वहीं जब ट्रॉलिंग की बात करें तो ये पहली बार नहीं है जब मुनमुन ट्रोलिंग का शिकार हुईं है। इससे पहले भी जब उन्होंने वीडियो में जाति सूचक शब्द इस्तेमाल किए थे तब उन पर एफआईआर तक दर्ज हो गईं थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full