गज़ब! ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से मनाया गया ‘गड्ढे भाई’ का जन्मदिन, बीच सड़क पर केक भी काटा
Mumbai pothole Birthday: इन दिनों हर चीज़ का बर्थडे बनाने का ट्रेंड चल गया है। चाहे इंसान हो या जानवर और या फिर कोई वस्तु ही क्यों ना हो, अब लोग किसी भी चीज़ के सेलिब्रेशन का मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों तो लोग अपने पालतू जानवर, घर का बर्थडे, गाड़ी का बर्थडे और [...]
Mumbai pothole Birthday: इन दिनों हर चीज़ का बर्थडे बनाने का ट्रेंड चल गया है। चाहे इंसान हो या जानवर और या फिर कोई वस्तु ही क्यों ना हो, अब लोग किसी भी चीज़ के सेलिब्रेशन का मौका नहीं छोड़ते हैं। इन दिनों तो लोग अपने पालतू जानवर, घर का बर्थडे, गाड़ी का बर्थडे और भी ना जाने किन-किन चीज़ों का बर्थडे सेलिब्रेट करने लगे हैं। लेकिन क्या आपने कभी किसी गड्डे का बर्थडे बनते हुए सुना या देखा है? नहीं ना, लेकिन हम आपको आज जिस बर्थडे सेलिब्रेशन के बारे में बता रहे हैं वह ‘गड्ढे भाई’ (Mumbai pothole Birthday) का ही जन्मदिन सेलिब्रेशन है।
‘गड्ढे भाई’ का जन्मदिन… अब आप भी यही सोच रहे होंगे कि ये कैसी बेतुकी बात बोल रहे हैं, लेकिन मुंबई की सड़कों पर सच में ‘गड्ढे भाई’ का जन्मदिन सेलिब्रेट किया गया था। दरअसल, मुंबई में सड़कों का हाल बेहाल ही रहता है। मुंबई में कई ऐसी सड़के हैं जहां पर बड़े- बड़े गड्ढों हैं। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्रशासन से कई बार इन गड्ढों को लेकर शिकायत भी की गई है, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया।
ऐसे में मुंबई के कांदिवली इलाके में गुस्साए लोगों ने बीएमसी के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते हुए सड़क पर गड्ढों का जन्मदिन ही सेलिब्रेट कर डाला है। जनता ने एक साल पूरा होने के बाद ढोल नगाड़ों के साथ पहले तो शोभा यात्रा निकाली और फिर ‘गड्ढे भाई’ का केक काटकर जन्मदिन भी मनाया। मुंबई में हुए इस अनोखे प्रदर्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक, प्रशासन द्वारा अब भी इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।