Dream Girl 2: ‘ड्रीम गर्ल’ से बात करते हुए बाइक चला रहा था शख्स, मुंबई पुलिस ने बजाया ‘दिल का टेलीफोन’ और लगा दी क्लास

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl 2) तो आप सभी ने देखी होगी. पूजा की आवाज में आयुष्मान सभी को खूब बेवकूफ बनाते हैं. वहीं फिल्म का गाना ‘मेरे दिल का टेलीफोन भी काफी पॉपुलर' है. मगर क्या आप जानते हैं कि, ‘ड्रीम गर्ल’ से प्रेरणा लेते ह

By ·

Dream Girl 2: आयुष्मान खुराना की ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘ड्रीम गर्ल’ (Dream Girl 2) तो आप सभी ने देखी होगी. पूजा की आवाज में आयुष्मान सभी को खूब बेवकूफ बनाते हैं. वहीं फिल्म का गाना ‘मेरे दिल का टेलीफोन भी काफी पॉपुलर’ है. मगर क्या आप जानते हैं कि, ‘ड्रीम गर्ल’ से प्रेरणा लेते हुए मुंबई पुलिस ने एक बाइक सवार की क्लास लगा दी है.

दरअसल मुंबई पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें एक बाइक सवार फोन पर बात करता दिखाई दे रहा है. वहीं बगल में पुलिस को खड़ा देकर बाइक सवार फौरन गाड़ी मोड़ लेता है. मगर एक हाथ में फोन और दूसरे हाथ में हैंडल थामें वो शख्स बीच सड़क पर ढेर हो जाता है. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसकी खाट खड़ी कर दी है.

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)

वहीं सोशल मीडिया पर ये वीडियो शेयर करते हुए मुंबई पुलिस ने बैकग्राउंड में फिल्म का गाना मेरे दिल का टेलीफोन भी लगा दिया है. इस वीडियो के कैप्शन में ‘ड्रीम गर्ल 2’ का डायलॉग भी लिखा है. वीडियो के कैप्शन में मुंबई पुलिस ने लिखा कि, “ड्रीम गर्ल की कॉल? इसे सभी के लिए एक बुरा सपना मत बनाओ! ‘आज वह अपनी जिंदगी की सबसे डेंजरस परफॉर्मेंस देने जा रहा है’ लेकिन परिणाम हो सकता है बहुत अधिक खतरनाक!”

ये वीडियो देखने के बाद जहां एक तरफ लोग हंस-हंस कर लोट पोट हो गए हैं. तो वहीं कई लोग मुंबई पुलिस के इस अभियान की जमकर सराहना भी कर रहे हैं. ऐसे में एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि, पहले बनो सतर्क नागरिक, फिर बनों पूजा के आशिक. तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, जान जाय पर फोन ना जाए.

बता दें कि, चार साल पर पूजा के रूप में आयुष्मान खुराना एक बार फिर से बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. आयुष्मान खुराना की मच अवेटेड फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है. वहीं ये फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देती नजर आएगी.

ये भी पढ़ें –

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें