DC vs MI: तिलक की तूफानी पारी नहीं आई मुंबई इंडियंस के काम, होम ग्राउंड पर दिल्ली कैपिटल्स ने किया अपना हिसाब चुकता

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया। 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी। MI vs DC: आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया। 258 [...]

By ·

आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया। 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी।

MI vs DC: आईपीएल 2024 के 43वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया। 258 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी।

टीम की ओर से तिलक वर्मा 32 गेंदों पर 63 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 46 रन का योगदान दिया।

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा टोटल स्कोर बोर्ड पर टांगा। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। जैक फ्रेजर मेकगर्क ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर 84 रन की तूफानी पारी खेली। वहीं, ट्रिस्टन स्टब्स् ने 25 गेंदों पर नाबाद 48 रन जड़े। दिल्ली की यह लगातार दूसरी जीत है।

मुंबई की राह हुई मुश्किल

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस को मिली हार ने उसके आगे की राह थोड़ी मुश्किल कर दी है। 9 मुकाबले खेले के बाद टीम ने सिर्फ 3 जीत ही दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए टीम के पास पूरा मौका है लेकिन एक चूक भारी पड़ सकती है। मुंबई को आगे बचे अपने पांचों मैच में जीत हासिल करना होगा। ऐसा करके टीम 16 अंकों तक पहुंच सकती है।

किन टीमों के मुंबई की टक्कर

अब मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दो मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दो मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेलना है। एक मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होना है। मुंबई की मुश्किल यह है कि उसके सामने हैदराबाद और कोलकाता की टीमें होगी जिनके नाम इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर है। इसमें से एक तो हैदराबाद ने मुंबई के खिलाफ ही बनाया था।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें