IPL 2025: रोहित और पांड्या को रिटेन करके भी कम नहीं हुई मुंबई इंडियंस की मुसीबत, इस वजह से टेंशन में टीम

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अपने कोर खिलाड़ियों को रिटेन किया है. बावजूद इसके टीम टेंशन में है. टीम के लिए सबसे अधिक चुनौती इस बार यह है… Mumbai Indians for IPL 2025: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी शुरू होने वाली है. आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के पास [..

By Shaikh Almina · 9/11/2024

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में मुंबई इंडियंस ने अपने कोर खिलाड़ियों को रिटेन किया है. बावजूद इसके टीम टेंशन में है. टीम के लिए सबसे अधिक चुनौती इस बार यह है…

Mumbai Indians for IPL 2025: आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी शुरू होने वाली है. आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के पास इस बार भी सबसे मजबूत कोर है. पांच बार की आईपीएल विजेता टीम ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह जैसे चारों दिग्गज खिलाड़ियों को रिटेन कर लिया है. हालांकि, टीम के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि उनके पास अब बजट बहुत कम रह गया है. महज 45 करोड़ में उन्हें अपनी पूरी टीम बनानी है. क्रिकेट के पंडित आकाश चोपड़ा ने भविष्यवाणी की है कि मुंबई इंडियंस एक स्पिनर के लिए बड़ी बोली लगा सकती है.

स्पिनर के लिए इन खिलाड़ियों को खरीद सकती है मुंबई

आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा कि मुंबई इंडियंस के पास नीलामी के दौरान भारतीय और विदेशी गेंदबाजों की पूरी लाइनअप है. हालांकि, उम्मीद है कि मुंबई की पहली पसंद युजवेंद्र चहल हो सकती है. वहीं वाशिंगटन सुंदर पर भी मुंबई दांव खेल सकती है.

ईशान किशन मुंबई की पसंद पर बजट के कारण परेशानी

उन्होंने आगे कहा कि मुंबई इंडियंस ईशान किशन के लिए बोली लगा सकती है. 26 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज मुंबई के बजट से बाहर हो सकते हैं. चोपड़ा ने कहा कि चूंकि मुंबई के पास बजट की भारी कमी है कि इस वजह से मुंबई सायद क्विंटन डी कॉक, जितेश शर्मा या फिर फिल सॉल्ट को चुन सकते है. मुंबई एक विदेशी ओपनर और विकेटकीपर बल्लेबाज चाहती है. अगर ऐसा है तो जितेश मुंबई की इस गुणा-भाग में फिट नहीं बैठते हैं क्योंकि शर्मा भारतीय खिलाड़ी हैं.

सऊदी अरब में होगी आईपीएल-2025 की मेगा नीलामी

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी 24 नवंबर और 25 नंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में आयोजित की जाएगी. मेगा नीलामी के लिए देश-दुनिया के 1,574 खिलाड़ियों ने खुद को नीलामी के लिए रजिस्टर कराया है. इनमें भारत के 1,165 खिलाड़ी हैं तो विदेश के 409 खिलाड़ी है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full