OMG! कोर्ट ने खारिज की राखी सावंत की जमानत याचिका, बेल देने से किया इंकार, जाने क्या है पूरा मामला

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मुंबई की एक अदालत ने राखी की जमानत याचिका रद्द करते हुए उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया है. कोर्ट ने बीती 8 जनवरी को ही राखी की याचिका रद्द कर दी थी. वहीं कोर्ट का [...]

By ·

Rakhi Sawant: ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. मुंबई की एक अदालत ने राखी की जमानत याचिका रद्द करते हुए उन्हें जमानत देने से इंकार कर दिया है. कोर्ट ने बीती 8 जनवरी को ही राखी की याचिका रद्द कर दी थी. वहीं कोर्ट का डीटोल ऑर्डर शुक्रवार को सामने आया है.

राखी के पति ने लगाया आरोप

राखी सावंत के खिलाफ उनके पति आदिल खान दुर्रानी ने शिकायत दर्ज की है. मुंबई के अंबोली थाने में इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत राखी पर वीडियो लीक करने का आरोप है. आदिल ने राखी पर उन्हें बदनाम करने के लिए कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पर्सनल वीडियो डालने की बात कही है.

राखी की जमानत अर्जी

कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाते हुए राखी ने कहा कि, उनके खिलाफ एफआईआर उन्हें परेशान करने, दबाव डालने, झूठे और फर्जी मामले में फंसाने के इरादे से दर्ज की गई थी. ये कुछ और नहीं बल्कि पूरी तरह से कानून की प्रक्रिया का दुरुपयोग है और इसमें कोई दम नहीं है.

राखी और आदिल का रिश्ता

राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी के बीच काफी समय से अनबन चल रही है. फरवरी 2023 में राखी ने पति पर आदिल पर शारीरिक उत्पीड़न, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था. जिसके बाद से दोनों अलग रहते हैं. हालांकि राखी और आदिल अभी भी शादीशुदा है. राखी के आरोपों के बाद  आदिल को गिरफ्तार कर लिया गया था और वो काफी वक्त तक पुलिस की हिरासत में थे. वहीं जेल से छूटने के बाद राखी और आदिल अलग हो गए हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें