Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी ने करोड़ों में बेची अमेरिका की ये आलीशान प्रॉपर्टी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Mukesh Ambani: एशिया के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) वैसे तो अपनी बिजनेस डील्स को लेकर सूर्खियों में रहते हैं. मगर हाल ही में उन्होंने एक फ्लैट बेचकर फिर से लाइम लाइट हासिल कर ली है. अमेरिका में स्थित इस फ्लैट की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. जिसकी जानक

By Sakshi Pandey · 10/8/2023

Mukesh Ambani: एशिया के सबसे बड़े बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) वैसे तो अपनी बिजनेस डील्स को लेकर सूर्खियों में रहते हैं. मगर हाल ही में उन्होंने एक फ्लैट बेचकर फिर से लाइम लाइट हासिल कर ली है. अमेरिका में स्थित इस फ्लैट की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है. जिसकी जानकरी अमेरिका के लीडिंग न्यूज पोर्टल न्यूयॉर्क टाइम्स ने साझा की है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में मुकेश अंबानी का एक आलीशान फ्लैट मौजूद था. जिसमें 2 बड़े बेडरूम , 3 बाथरूम और 1 शेफ किचन भी था. वहीं इस फ्लैट की छत 10 फुट ऊंची है. 17 फ्लोर की इस बिल्डिंग में मुकेश अंबानी का फ्लैट चौथी मंजिल पर था. जिसकी कुल कीमत लगभग 9 मिलियन डॉलर यानी 74.53 करोड़ रुपए थी.

इस फ्लैट की खासियत ये है कि, यहां सारी खिड़कियां न्वॉइज प्रूफ हैं. वहीं इस फ्लैट में मार्क जैकब्स और हिलेरी स्वैंक जैसी नामचीन हस्तियां मुकेश अंबानी के पड़ोसी हैं. इसके अलावा फ्लैट के ठीक सामने न्यूयॉर्क की लाइफ लाइन कही जाने वाली हडसन नदी भी बहती है. जिसके चलते फ्लैट से न्यूयॉर्क सिटी का व्यू काफी शानदार नजर आता है.

बता दें कि, सुपीरियर इंक फैक्ट्री के नाम से मशहूर इस बिल्डिंग का निर्माण 1919 में हुआ था. हालांकि 90 साल बाद इसे रिनोवेट करके यहां लक्जरी अपार्टमेंट्स बनवा दिए थे. वहीं बिल्डिंग का नाम बदलकर रिनोवेटिड रेजिडेंशियल कॉन्डो रख दिया गया है. इस अपार्टमेंट में लक्जरी फ्लैट्स के अलावा, योगा रूम, प्ले रूम, लाउंज और वॉलेट पार्किंग जैसी सुविधाएं मौजूद थीं.

ये भी पढ़ें – बाजीराव को डॉन के अवतार में देखकर पत्नी दीपिका पादुकोण ने दिया ऐसा रिएक्शन, कई सितारों ने की सराहना

ऐसे में मुकेश अंबानी ने इतनी शानदार प्रॉपर्टी को क्यों बेचा. इसपर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. मगर 9 मिलियन डॉलर में इस अपार्टमेंट को बेचकर रिलाइंस इडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने सभी को हैरान कर दिया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full