बल्ला छोड़ MS Dhoni ने पहनी पुलिस ऑफिसर की वर्दी, वायरल फोटो ने किया सबको हैरान

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन धोनी अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए नए खुलासे करते रहते हैं। एक बार फिर धोनी ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। जी हां, सोशल मीडिया पर धोनी की एक [...]

By ·

MS Dhoni: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहते हैं। आए दिन धोनी अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए नए खुलासे करते रहते हैं। एक बार फिर धोनी ने अपने फैंस को सरप्राइज दिया है। जी हां, सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, लेकिन इस तस्वीर में धोनी बल्लेबाजी करते हुए नहीं, बल्कि पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं। Read this also: Shubman Gill इस सारा को कर रहे हैं डेट!, एयरपोर्ट पर बातचीत करता दिखा कपल, Leak हुई फोटो

MS Dhoni

MS Dhoni ने पहनी पुलिस की वर्दी

दरअसल, सोशल मीडिया पर धोनी की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं, जिसे देख नेटिजंस को ये लग रहा है कि धोनी पुलिस ऑफिसर बन गए हैं। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं है। धोनी ना तो पुलिस ऑफिसर बने हैं और ना ही उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा है। यह तस्वीर धोनी के एक विज्ञापन की है, जिसमें वह पुलिस के अवतार में नजर आ रहे हैं। Read this also: फिर एक बार Rakhi Sawant की शादी खतरे में! पति आदिल को लेकर किया बड़ा खुलासा

भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं धोनी

आप में से कई लोगों को ये नहीं पता होगा कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्रा सिंह धोनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल भी हैं। बता दें कि साल 2011 में धोनी को एक समारोह में यह पद दिया गया था। धोनी जब से फौज का हिस्सा बने हैं उन्हें सारी सुविधाएं प्राप्त हो रही हैं। धोनी ने 15 अगस्त 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद से वह सिर्फ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी खेलते नजर आ रहे हैं। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम की कप्तानी कर रहे हैं। माही अब आईपीएल 2023 सीजन में भी खेलते नजर आएंगे। Read this also: इस एक्ट्रेस को Shah Rukh Khan एक समय पर खूब लगाई थी डाट, अब करने जा रही हैं शादी

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें