MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary: बचपन की दोस्ती और फिर प्यार का चढ़ा परवान, टूटे माही के लिए सहारा बनीं साक्षी; दिल छू लेने वाली है लव स्टोरी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन ठीक 14 साल पहले बड़े गुपचुप तरीके से साक्षी से शादी रचाई थी। माही के नाम से मशहूर धोनी की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दोनों ने साल 2010 को शादी की थी लेकिन इससे पहले करीब [...]

By Shaikh Almina · 4/7/2024

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन ठीक 14 साल पहले बड़े गुपचुप तरीके से साक्षी से शादी रचाई थी। माही के नाम से मशहूर धोनी की शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। दोनों ने साल 2010 को शादी की थी लेकिन इससे पहले करीब दो साल तक दोनों ने एक-दूसरे को डेट भी किया था।

MS Dhoni Sakshi Marriage Anniversary: एमएस धोनी… एक ऐसा नाम, जिन्होंने बचपन से ही कुछ बड़ा बनने का सपना देखा था और फिर क्या क्रिकेट जगत में एंट्री करते ही उन्होंने हलचल पैदा कर दी। बचपन में भले ही धोनी फुटबॉलर बनना चाहते थे, लेकिन किस्मत से बड़ा भला कहां कुछ होता। माही के कोच ने उन्हें क्रिकेट में विकेटकीपिंग करने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने इस खेल को दिल से अपनाया। इसके बाद उन्होंने अपने सफर के संघर्ष को पूरी शिद्दत के साथ जिया।

जब भी माही ने कदम रखे वह सफलता का सोना बन गया, उन्होंने हर अनहोनी को होनी में बदल दिया, लेकिन कहते हैं ना हर कामयाब मर्द के पीछे एक औरत का हाथ होता है। ऐसा ही कुछ धोनी के साथ भी हुआ। धोनी की जिंदगी के बारे में पूरी दुनिया ने फिल्म एमएस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में देखा ही है, लेकिन फिल्म से ‘थाला’ की जिंदगी थोड़ी अलग रही। पहले प्यार को हमेशा के लिए खो देने के बाद उनके जीवन में साक्षी ने कदम रखा और वह उनके लिए लेडी लक बन गईं।

साक्षी-धोनी दोनों की जोड़ी फैंस को बेहद ही पसंद आती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं साक्षी और धोनी एक-दूसरे के बचपन के दोस्त हैं। आइए बताते हैं इस कपल की दिलचस्प लव स्टोरी, जिसके बारे में शायद फैंस पूरी तरह नहीं जानते होंगे।

धोनी-साक्षी मना रहे अपनी 15वीं एनिवर्सरी

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और उनकी वाइफ साक्षी धोनी आज यानी 4 जुलाई को अपनी 15वीं एनिवर्सरी मना रहे हैं। धोनी और साक्षी की लव स्टोरी उनकी बायोपिक फिल्म ‘एमएस’ धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में हर किसी ने देखी है, लेकिन उस फिल्म में कुछ ऐसे फैक्ट्स नहीं दिखाए गए, जिन्हें शायद कोई जानता होगा।

बता दें कि धोनी-साक्षी एक दूसरे को बचपन से ही जानते थे, क्योंकि उन दोनों के पिता रांची की ‘MECON’ कंपनी में एक साथ काम करते थे। दोनों के परिवारों का आपस में अच्छा रिश्ता रहा। धोनी और साक्षी भी रांची में एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे, लेकिन कुछ समय बाद दोनों बाद में बिछड़ गए, क्योंकि साक्षी का परिवार देहरादून शिफ्ट हो गया था और फिर उसके बाद दोनों का कोई संपर्क नहीं था, लेकिन कहते हैं ना किस्मत से बड़ा कुछ नहीं होता।

इसके बाद धोनी और साक्षी 10 साल बाद कोलकाता में मिले। उस दौरान जब साल 2007 में टीम इंडिया कोलकाता के ताज होटल में रुकी थी। भारतीय टीम उस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ खेल रहा था। उस होटल में साक्षी होटल मैनेजमेंट के लिए इंटर्नशिप कर रही थीं। वह उनकी इंटर्नशिप का आखिरी दिन था और उनके मैनेजर युद्धजीत दत्ता ने उन्हें धोनी से मिलवाया था। इस दौरान साक्षी को एक नजर में देखते ही माही अपना दिल हार बैठे थे और फिर दत्ता से साक्षी का नंबर मांगकर उन्हें मैसेज किया था।

फिर ऐसे दोनों की बातचीत शुरू हुई और साल 2008 में से दोनों ने डेट करना शुरू किया। फिर 2 साल तक डेट करने के बाद 4 जुलाई 2010 एमएस धोनी और साक्षी ने देहरादून में एक दूसरे से शादी रचाई। आज यानी 4 जुलाई 2024 को धोनी-साक्षी अपनी 15वीं एनिवर्सरी मना रहे हैं। धोनी की वाइफ साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्यारा सा पोस्ट शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हमारे 15वें साल की शुरुआत’

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full