विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकार महेंद्र सिंह धोनी का बड़ा खुलासा, कहा – हम दोनों जब भी मिलते हैं तो..
भारत को अपनी कप्तानी में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को लेकर कही बड़ी बात. MS Dhoni on Virat Kohli : भारत को अपनी कप्तानी में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अ
भारत को अपनी कप्तानी में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली को लेकर कही बड़ी बात.
MS Dhoni on Virat Kohli : भारत को अपनी कप्तानी में एक दो नहीं बल्कि तीन-तीन आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना उत्तराधिकारी विराट कोहली को चुना था. हालांकि वर्तमान में भारतीय क्रिकेट की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं तो इस बीच धोनी ने विराट कोहली के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा कर दिया.
धोनी ने कोहली को लेकर क्या कहा ?
भारत के लिए तीन आईसीसी ट्रॉफी और आईपीएल में पांच बार चैंपियन बनने वाले धोनी ने विराट कोहली को लेकर हैदराबाद के एक इवेंट में कहा,
हम दोनों ने भारत के लिए काफी लंबे समय तक एक साथ खेला. जब भी वर्ल्ड क्रिकेट की बात आती है तो कोहली बेस्ट है. ये फैक्ट है कि मिडिल ओवर्स में मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करने में काफी मजा आता था. क्योंकि हम दोनों कई बाद दो को तीन और एक को दो रन में विकेटों के बीच तेज दौड़ लगाकर कन्वर्ट करते थे. जिससे उसके साथ बैटिंग काफी मजेदार लगती थी.
धोनी ने आगे कहा,
ऐसा नहीं हो पाता है कि हम अक्सर मिलते रहते हैं. लेकिन जब भी मिलते हैं तो साइड में जाकर थोड़ी देर दोनों लोग जरूर बात करते हैं कि क्या चल रहा है. इस तरह की हमारी रिलेशनशिप है.
कोहली ने ऑस्ट्रेलिया ने रचा था इतिहास
महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो साल 2011 में वर्ल्ड कप जब भारत ने उनकी कप्तानी में जीता था तो विराट कोहली भी उस टीम का हिस्सा थे.इसके बाद धोनी ने अपनी कप्तानी में कोहली पर काफी भरोसा जताया पर उन्हें सर्वश्रेष्ठ बनने में काफी मदद भी की. धोनी के बाद विराट कोहली ने तीनो फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभाली और भारत को ऑस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट सीरीज जीत भी दिलाई थी. 36 साल के हो चुके कोहली अब कम से कम 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक भारत के लिए और खेलना चाहेंगे.