‘जब इंडिया के लिए खेलूंगी..’ Dhoni के हाथों गेंद पाने वाली लकी गर्ल ने बताया अपना सपना? जाने कैसा था उनका एक्सपीरियंस

IPL 2024 के 29वें मुकाबले में धोनी के बल्ले से आखिरी ओवर में आए 20 रन ही मुंबई की हार का कारण बने. मुंबई की टीम CSK के स्कोर से 20 रन दूर रह गई. IPL 2024: ‘माही मार रहा है’. IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले कुछ मैचों ये नारा स्टेडियम में [...]

By ·

IPL 2024 के 29वें मुकाबले में धोनी के बल्ले से आखिरी ओवर में आए 20 रन ही मुंबई की हार का कारण बने. मुंबई की टीम CSK के स्कोर से 20 रन दूर रह गई.

IPL 2024: ‘माही मार रहा है’. IPL 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स के पिछले कुछ मैचों ये नारा स्टेडियम में गूंज रहा है. मुंबई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में भी कुछ यही नजारा देखने को मिला जब धोनी ने आखिरी ओवर में लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के जड़ दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया. धोनी ने 4 गेंदों पर 20 रनों की नाबाद पारी खेली और फिर तेजी से दौड़ लगाते हुए ड्रेसिंग रुम की ओर चल दिए.

इस दौरान सीढ़ियों पर पड़ी हुई गेंद को धोनी ने उठाकर दर्शक दीर्घा में बैठी एक छोटी सी फैन के हाथों में थमा दिया जिसका वीडियो काफी वायरल हुआ था. अब इससे आगे की कहानी सामने आई है.

दरअसल, धोनी ने मुंबई के खिलाफ मैच के दौरान जिस नन्हीं फैन को गेंद दी थी, उसका नाम मेहर है. मेहर का अब एक बयान सामने आया है जिसमें उसने धोनी के हाथों गेंद मिलने की खुशी साझा की है और बताया है कि वह जब टीम इंडिया में सिलेक्ट हो जाएंगी तो ये बॉल गिफ्ट में दे देंगी. स्टार स्पोर्ट्स ने मेहर का वीडियो एक्स पर शेयर किया है.

स्टार स्पोर्ट्स ने वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, “वह शानदार पल जब एमएसडी एक नन्हीं फैन के लिए रुके और उसे गेंद दी. नन्ही मेहर से सुनें, जिसने कई एमएस धोनी फैंस की तरह का सपना देखा है और वहल क्रिकेट में भारत का प्रतिनिधित्व करने की इच्छा रखती है.” वीडियो में मेहर कहती है- मेरा नाम है मेहर और मैं वही लकी गर्ल हूं जिसको धोनी अंकल ने ये बॉल दिया था. मैं क्रिकेट खेलती हूं. मेरा सपना है कि जब इंडिया के लिए खेलूंगी तो ये बॉल किसी को गिफ्ट दे दूंगी.”

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें