आमिर खान की बिग बजट फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ को ठुकरा चुकी है ‘कुमकुम भाग्य’ की ये एक्ट्रेस
टेलीविज़न पर कामयाबी हासिल करने के बाद अक्सर ही एक्टर और एक्ट्रेसेस बॉलीवुड का रुख करती हैं। लेकिन कई बार ये सुपरस्टार्स के साथ फिल्म करने के ऑफर को भी ठुकरा देते हैं। ऐसा ही कुछ किया छोटे पर्दे के शो ‘कुमकुम भाग्य' से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (M
टेलीविज़न पर कामयाबी हासिल करने के बाद अक्सर ही एक्टर और एक्ट्रेसेस बॉलीवुड का रुख करती हैं। लेकिन कई बार ये सुपरस्टार्स के साथ फिल्म करने के ऑफर को भी ठुकरा देते हैं। ऐसा ही कुछ किया छोटे पर्दे के शो ‘कुमकुम भाग्य’ से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वालीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने, जिन्होंने बॉलीवुड के एक सुपरस्टार के साथ फिल्म में काम करने के ऑफर को रिजेक्ट कर दिया।
मृणाल ठाकुर ने आमिर खान, अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ की बिग बजट फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ को ठुकराया था। जी हां… हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ के लिए मेकर्स की पहली पसंद फातिमा सना शेख नहीं बल्कि मृणाल ठाकुर थीं। लांकि, एक्ट्रेस ने इस बड़े कारण से मूवी को करने से मना कर दिया था।
दरअसल, ‘लव सोनिया’ में मृणाल ठाकुर की एक्टिंग से प्रभावित होकर आमिर खान ने उन्हें अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दुस्तान’ का ऑफर दिया था। मृणाल का इस फिल्म के ऑफर को ठुकराने के पीछे यशराज फिल्म्स के साथ होने वाली डील थी। दरअसल, यशराज फिल्म्स की ओर से 3 फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाया जाता है और मृणाल कॉन्ट्रेक्ट में बंधना नहीं चाहती थीं। उन्हें लगा कि यह कॉन्ट्रेक्ट आगे चलकर एक्ट्रेस के इंटरनेशनल करियर पर असर डालेगा, इसलिए उन्होंने फिल्म के ऑफर को ठुकराना ही ठीक समझा।
गौरतलब है कि फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 220 करोड़ के बजट पर बनी है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया था। इसके करीब 300 करोड़ की कमाई की थीं।