<strong>रिलीज़ से पहले ही ‘पठान’ मूवी हुई लीक, फ़िल्म मेकर्स को लगा करारा झटका</strong>

Pathaan Movie Leaked: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। काफी समय इस इस फिल्म का बज बना हुआ है। आए दिन नए नए अपडेट फिल्म को लेकर सामने भी आ रहे हैं। इसी दौरान एक नया अपडेट सामने आया है जिससे फिल्म मेकर्स [...]

By ·

Pathaan Movie Leaked: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ ख़ान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म पठान को देखने के लिए फैंस बेकरार हैं। काफी समय इस इस फिल्म का बज बना हुआ है। आए दिन नए नए अपडेट फिल्म को लेकर सामने भी आ रहे हैं। इसी दौरान एक नया अपडेट सामने आया है जिससे फिल्म मेकर्स के पैरों तले ज़मीन खिसक गई है। जी हां रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है की फिल्म पठान रिलीज़ से पहले ही लीक हो गई है। 

Pathaan Movie

‘पठान’ की राह आसान नहीं

फिल्म पठान को लेकर शुरू से ही मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक तरफ ट्विटर पर बायकॉट गैंग फिल्म का विरोध कर रहे थे, वहीं अब दूसरी तरफ कुछ लोकल वेबसाइट्स फिल्म को रिलीज से पहले ही फ्री में दिखाने का दावा कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो कुछ लोग शाहरूख खान की मूवी को बड़े परदे पर रिलीज होते हुए नहीं देखना चाहते। यही वजह है की फिल्म को कई विवादों का सामना भी करना पड़ा। Tamilrockers, फिल्मीजिला, एमपी4मूवीज, pagalworld, वेगामूवीज आदि वेबसाइट अपने प्लेटफार्म पर मुफ्त पठान दिखाने का दावा कर रहे हैं।

उम्मीद से ज्यादा सफल होगी ‘पठान

आपको बता दें की एडवांस बुकिंग का सिलसिला अभी तक कायम है। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म ने अबतक 3 लाख से ज्यादा टिकट्स सेल कर डाले हैं। इस फिल्म से एक बार फिर शाहरुख खान बड़े परदे पर वापसी करेंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा की विवादों और मूवी लीक होने की बात से इस फिल्म के परफॉर्मेंस में कितना उछाल आएगा। आपको बताते चलें इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें