कभी रिलीज नहीं हो पायी सनी देओल और ऐश्वर्या, मेगा बजट में बन रही थी फिल्म

इन दिनों सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में है। उनकी इस फिल्म ने पूरी देश में गदर मचा रखी है। इस फिल्म के कारण बाॅलीवुड में सनी देओल ने खूब सुर्खियां बटोरी है। सनी देओल ने हाल ही में अपनी फिल्म के सक्सेस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या के साथ फिल्म [...]

By Amit Rajput · 19/10/2023

इन दिनों सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 को लेकर चर्चा में है। उनकी इस फिल्म ने पूरी देश में गदर मचा रखी है। इस फिल्म के कारण बाॅलीवुड में सनी देओल ने खूब सुर्खियां बटोरी है। सनी देओल ने हाल ही में अपनी फिल्म के सक्सेस इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ऐश्वर्या के साथ फिल्म का खुलासा किया। जो फिल्म कभी रिलीज नही हो सकी।

इंडियन नाम की फिल्म बनाई थी

सनी देओल ने बताया कि वह ‘इंडियन’ नाम की फिल्म बना रहे थे और ऐश्वर्या को इससे अपना करियर शुरू करना था। कुछ गाने भी शूट कर लिये गए, लेकिन बजट की समस्या के कारण यह नहीं बन पाई। ये बात है साल 1997 की.. यानि आज से 25 साल पहले।रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म उस वक्त की सबसे मंहगी फिल्मों में शामिल थी। फिल्म की शूटिंग भी शुरु हो चुकी थी। लेकिन एक साल की शूटिंग के बाद फिल्म बंद कर दी गई। बहरहाल, फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल रहती हैं।

इस फिल्म को पदम कुमार डायरेक्ट कर रहे थे, जबकि पहलाज निहलानी इसके प्रोड्यूसर थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमेशा एक देशभक्त का किरदार निभाने वाले सनी देओल इस फिल्म में आतंकवादी बने थे। दरअसल, फिल्म में सनी देओल की दोहरी भूमिका थी। एक रोल में वो आर्मी ऑफिसर तो दूसरे रोल में आतंकवादी थे। फिल्म में सनी- ऐश के बीच कुछ बोल्ड सीन्स भी थे।

बड़े बजट में बन रही थी फिल्म

जानकारी के अनुसार, उस समय पर इस फिल्म के लिए करीब 4.5 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके थे, जो कि काफी ज्यादा माना जा सकता है। ये उस वक्त की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल थी। फिल्म के बजट में से 1.75 करोड़ रुपए सिर्फ सनी देओल और ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए एक गाने पर खर्च हुए थे।

इस फिल्म के साथ ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में डेब्यू लेने वाली थीं। लेकिन जब फिल्म बंद पड़ गई.. तो “और प्यार हो गया” उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म बनी, जो 1997 में ही रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश और अक्षय खन्ना की जोड़ी बनी थी। फिल्म हिट रही थी। इंडियन की बात करें.. तो बता दें कि इसके बाद साल 2000 में एक और ‘इंडियन’ फिल्म बनाई गई थी जिसमें सनी देओल के अपोज़िट शिल्पा शेट्टी थीं। ये फिल्म सुपरहिट रही थी।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full