Mouni Roy ने अलग अंदाज में किया पति Suraj Nambiar को विश, सात वचनों के साथ मनाया शादी की पहली सालगिरह

Mouni Roy–Suraj Nambiar First Anniversary: 27 जनवरी 2022 को मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के अटूट बंधन में बंधे थे। आज इन दोनो की शादी की पहली सालगिरह है। इस मौके पे मौनी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट डाला है जिसे देखकर आपको भी अपनी संस्कृति पर गर्व होगा। मौनी के इस [...]

By Akanksha Pandey · 27/1/2023

Mouni Roy–Suraj Nambiar First Anniversary: 27 जनवरी 2022 को मौनी रॉय और सूरज नांबियार शादी के अटूट बंधन में बंधे थे। आज इन दोनो की शादी की पहली सालगिरह है। इस मौके पे मौनी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट डाला है जिसे देखकर आपको भी अपनी संस्कृति पर गर्व होगा। मौनी के इस पोस्ट पर लोगों ने खूब प्यार बरसाया है। आइए जानें की मौनी के पोस्ट में खास क्या है।

Mouni Roy With Suraj Nambiar

मौनी रॉय का खास पोस्ट

गौरतलब है की आज ही के दिन यानी 27 जनवरी को मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार ने शादी की थी। शादी के इस खास पल को मौनी ने बड़े ही खूबसूरती से अपनी विश अपने पति तक पहुंचाई है। साथ ही मौनी ने अपने अकाउंट से स्टोरी भी शेयर की है।

मौनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में मौनी ने शादी के सात वचन लिखे हैं। उन वचनों को हिंदी में लिखने के बजाय उन्होंने संस्कृत का सलेक्शन किया है। इस अंदाज पे फैंस भी अपनी अलग अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। साथ ही मौनी रॉय ने अपनी फोटोज भी लगाई हैं जिसमें सूरज ने व्हाइट कलर का कुर्ता पहना हुआ है। वहीं मौनी ने भी व्हाइट कलर की साड़ी पहने हुए है। इस यूनिक कलर सिलेक्शन से भी उन्होंने अपने calm and compose इमेज को पूरी तरह से सार्थक किया है।बता दें मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने इस खास मौके पर मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया और आशीर्वाद लिया।

सेलिब्रिटीज ने भी दी शुभकामनाएं

मौनी रॉय के पोस्ट पर लोगों ने खूब प्यार दिखाया है। साथ ही फैंस ने अपनी फेवरेट स्टार को दिल से शुभकामनाएं भी दी हैं। मंदिरा बेदी ने भी अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगा कर कपल को विश किया है। शमिता शेट्टी और राहुल वैद्य जैसे अनेक स्टार्स ने इस जोड़ी को फर्स्ट एनिवर्सरी पर अपनी अपनी बधाई दी है।

मौनी इन दिनों अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। उन्हें आखिरी बार ब्रह्मास्त्र मूवी में देखा गया था। इस फिल्म में उन्होंने जुनून का कैरेक्टर प्ले किया था।लोगों ने उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ की। मौनी आए दिन अपने फोटोशूट और आउटफिट्स को लेकर चर्चा में रहती हैं। आपको बता दें मौनी रॉय ने टेलीविजन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक अपने एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full