मौनी रॉय ने सोशल मीडिया पर शेयर की ग्लैमरस अंदाज फैंस से पूछा–”क्या मैं मंत्रमुग्ध परेशान और हैरान हूं?”

Mouni Roy Latest Photo: नागिन फेम मौनी रॉय बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से हैं जिन्होंने टेलिविजन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने सक्सेस के झंडे गाड़े हैं। मौनी रॉय का अंदाज लोगों को खूब भाता है।इतना ही नहीं फैंस भी उनकी अदा पर मर मिटने को तैयार हो जाते हैं। चाहे ट्रेडिश

By ·

Mouni Roy Latest Photo: नागिन फेम मौनी रॉय बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से हैं जिन्होंने टेलिविजन इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक अपने सक्सेस के झंडे गाड़े हैं। मौनी रॉय का अंदाज लोगों को खूब भाता है।इतना ही नहीं फैंस भी उनकी अदा पर मर मिटने को तैयार हो जाते हैं। चाहे ट्रेडिशनल अटायर हो या वेस्टर्न दोनो ही लिबास में मौनी रॉय कहर ढाती हैं। हाल ही में मौनी ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट से कुछ पिक्चर्स शेयर की हैं। फैंस उनके इस जलवे को देखकर मंत्रमुंग्ध हो गए हैं।

Mouni Roy

मौनी रॉय ने पिंक ब्रालेट में फ्लांट किया फिगर

गौरतलब है की मौनी रॉय ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज के पोस्ट होते ही फैंस उनके इस अदा के कायल हो गए हैं। मौनी अक्सर अपने कॉस्ट्यूम को लेकर चर्चा में रहती हैं। इतना ही नहीं ऐसा लगता है की उस कपड़े को उन्ही के लिए खास बनाया गया है।

आपको बता दें एक्ट्रेस ने एक बोल्ड अवतार में फ़ोटो पोस्ट किया है । इन फोटोज में मौनी ने पिंक ब्रालेट पहने हुए हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की स्लिट के साथ पेयर किया है। इन फोटोज में मौनी बेहद हॉट और ग्लैमरस लग रही हैं।उन्होंने इन तस्वीरों से अपने कर्वी फिगर को फ्लांट किया है। साथ में कैप्शन में फैंस के लिए सवाल भी पूछा है की – “क्या मैं व्याकुल, परेशान और बदहवास हूं?” उनके इस सवाल पर फैंस ने भी रिएक्ट किया है। एक ने तो ये कहा की आपके पति लकी हैं आपको पाकर। लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। फैंस के साथ साथ अदा खान, जन्नत जुबैर और शमिता शेट्टी जैसे सेलेब्स ने भी तारीफ की है।

वर्क लाइफ

आपको बता दें की इन दिनों मौनी के पास कोई बड़ी फिल्म का प्रोजेक्ट नहीं है। अभी हाल ही में मौनी ब्रह्मास्त्र में दिखाई दी थी। इस फिल्म में उनके एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई थी। मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हमेशा अपने फैंस के साथ फोटोज और विडियोज शेयर करती रहती हैं। मौनी ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन से की थी।उन्होंने ‘गोल्ड ’ , ‘ मेड इन चाइना’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

आपको बता दें मौनी रॉय ने साल 2022 में ही अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से शादी की है। मौनी अक्सर अपने पति संग विडियोज एंड फोटोज शेयर करती रहती हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें