Shocking! ‘महादेव’ बनने से पहले मोहित रैना बने थे लाश, किया शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, पढ़ें पूरी खबर

Mohit Raina: छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में मोहित रैना का नाम भी शुमार है. देवों के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार अदा करने वाले मोहित रैना (Mohit Raina) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, महादेव बनने से पहले उन्हें एक लाश का रोल भी ऑफर हो [...]

By Sakshi Pandey · 20/12/2023

Mohit Raina: छोटे पर्दे के मशहूर कलाकारों में मोहित रैना का नाम भी शुमार है. देवों के देव महादेव में भगवान शिव का किरदार अदा करने वाले मोहित रैना (Mohit Raina) किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि, महादेव बनने से पहले उन्हें एक लाश का रोल भी ऑफर हो चुका है. जिसका खुलासा खुद मोहित रैना अपने एक इंटरव्यू में किया है.

जब लाश बने मोहित रैना

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मोहित रैना ने बताया कि, “करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें एक लाश का रोल मिला था और मजे की बात तो ये है कि शूटिंग से पहले उन्हें खुद ये बात नहीं पता थी. मोहित ने बताया कि, एक बार किसी ने मुझसे कहा कि हम एक सीरीज बना रहे हैं. तीन दोस्तों की कहानी है और तुम सेलेक्ट हो गए हो. मैंने पूछा कहानी क्या है. मैं उस वक्त इंडस्ट्री में नया-नया था. तो ज्यादा पूछ नहीं सका. फिर मेरा प्रोस्थेटिक मेकअप हुआ और चेहरे पर चोट के निशान दिखाए गए. इसके बाद मुझे एक कमरे में ले जाया गया.”

मोहित आगे बताते हैं कि, “वो सब देखकर मैं हैरान हो गया था. मैंने पूछा ये क्या हो रहा है. उन्होंने कहा कि आप बेड के नीचे लेट जाओ. आप एक लाश का रोल कर रहे हैं. फिर मुझे पता चला कि ये कहानी तीन दोस्तों की थी. जिसमें एक दोस्त मर जाता है और बाकी दो दोस्त उसकी मौत की गुत्थी सुलझा रहे हैं.”

पहले ऑप्शन नहीं था

इस दौरान मोहित ने बताया कि, “पहले जब हमारे पास ऑप्शन नहीं था. तो इस तरह के रोल भी निभाए गए थे. पर अब विकल्प मौजूद हैं. आज कई टीवी चैनल्स, ओटीटी और प्रोजेक्ट हैं. तो हम उनमें से चुनाव कर सकते हैं.”

देवों के देव महादेव ने दिलाई पहचान

मोहित का कहना है कि, कई रोल करने के बाद उन्हें असली पहचान शो देवों के देव महादेव से मिली थी. इसके बाद उन्हें ढेर सारे शोज और फिल्में ऑफर होने लगी थीं. वहीं मोहित बड़े पर्दे की ब्लॉक बस्टर फिल्म उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक में भी नजर आ चुके हैं. महादेव बनने के बाद डॉक्टर, आर्मी ऑफिसर और लवर बॉय बनकर मोहित लाखों लोगों का दिल जीत चुके हैं.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full