‘फिटनेस से लेकर स्किल्स तक, वो एक….’ भारतीय पेसर मोहम्मद शमी ने साथी विराट कोहली को लेकर कही ये बात!
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने भारत और दुनिया के बेस्ट बैटर के बारे में जवाब दिया. उनसे जुड़ी हुई कुछ खास बातें बताई तो आइए जानते हैं कि क्या बोले मोहम्मद शमी. Mohammed Shami On Virat Kohli: विराट कोहली मौजूदा वक़्त में दुनिया के ‘बेस्ट बैटर' हैं, इस बात को कई क्रिकेट
भारतीय तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद शमी ने भारत और दुनिया के बेस्ट बैटर के बारे में जवाब दिया. उनसे जुड़ी हुई कुछ खास बातें बताई तो आइए जानते हैं कि क्या बोले मोहम्मद शमी.
Mohammed Shami On Virat Kohli: विराट कोहली मौजूदा वक़्त में दुनिया के ‘बेस्ट बैटर’ हैं, इस बात को कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स और पूर्व खिलाड़ी मानते हैं. कोहली ने शानदार बैटिंग से दुनियाभर में अपना लोहा मनवाया है. कोहली क्रिकेट जगत के उन चुनिंदा प्लेयर्स में से हैं, जो तीनों फॉर्मेट में खुद को ढालने की काबीलियत रखते हैं. लेकिन मोहम्मद शमी आखिर विराट कोहली के बारे में क्या बोल गए?
क्रिक बज को दिए एक इंटरव्यू में शमी से बेस्ट बैटर, जवान खिलाड़ियों के लिए कौन हैं इंस्पिरेशन को लेकर सवाल पूछा गया, जिसके जवाब में उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया. लेकिन इस सवाल को एक नहीं बल्कि दो हिस्सों में पूछा गया, जिसका शमी के बड़ा ही दिलचस्प जवाब दिया.
पहले शमी से सवाल किया गया कि भारत का बेस्ट बैटर कौन है? इसका जवाब देते हुए उन्होंने विराट कोहली का नाम लिया.
इसके बाद भारतीय पेसर से दूसरा सवाल पूछा गया कि कौन हैं यंग उभरते हुए खिलाड़ियों का इंस्पिरेशन? इस सवाल का जवाब देते हुए शमी ने कहा, ” फिटनेस से लेकर अपनी स्किल्स विराट कोहली एक इंस्पिरेशन हैं इस जेनरेशन के लिए! उनके पास वो सब कुछ हैं जो की एक रोल मॉडल के पास होना चाहिए.”
चोट के चलते टीम से चल रहे हैं बाहर
बता दें कि मोहम्मद शमी इन दिनों चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. शमी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल के ज़रिए आखिरी मुकाबला खेला था, जिसके बाद से वो मैदान पर वापसी नहीं कर सके हैं. इसके चलते उन्हें आईपीएल 2024 और t20 वर्ल्डकप से भी बाहर होना पड़ रहा हैं.