जब मोहम्मद शमी पर टूटा दुखों का पहाड़, रोहित शर्मा से शेयर किया दिल का हाल, कहा- ‘3 बार करना चाहता था खुदखुशी’
Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर बस गया है. बुधवार को हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच में शमी ने लगातार 7 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. आलम ये है कि अब फाइनल में टीम इंडिया [...]
Mohammed Shami: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) का नाम हर क्रिकेट प्रेमी की जुबान पर बस गया है. बुधवार को हुए भारत बनाम न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल मैच में शमी ने लगातार 7 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच की ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. आलम ये है कि अब फाइनल में टीम इंडिया की बॉलिंग की जिम्मेदारी शमी के कंधो पर है. हालांकि इसी बीच शमी से जुड़ी एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. क्रिकेट में मैदान में फिर से कमबैक कर चुके मोहम्मद शमी 3 बार सुसाइड करने से खुद को रोक चुके हैं. जिसका खुलासा खुद शमी ने किया है.
रोहित शर्मा ने बताई दिल की बात
मोहम्मद शमी ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने दिल का हाल साझा किया था. 2020 में रोहित और शमी इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे. जब शमी ने बताया कि, “मैं 2015 वर्ल्ड कप में चोटिल हो गया. इसके बाद टीम में वापसी करने में मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी. आप जानते हैं कि रिहैब करने में कितना समय लगता है. वहीं मैं पारिवारिक समस्याओं से भी गुजर रहा था. इसी बीच आईपीएल से 10-12 दिन पहले मेरा एक्सीडेंट हो गया. मीडिया में मेरी पर्सनल बातों पर चर्चा होने लगी.”
3 बार आया सुसाइड का ख्याल
रोहित शर्मा से बातचीत के दौरान शमी ने बताया कि, “मुझे लगता है कि अगर मुझे मेरे परिवार का साथ नहीं मिलता तो मैं क्रिकेट छोड़ देता. मैंने तीन बार खुदकुशी करने के बारे में सोचा. मैं इतना टूट चुका था कि मेरे परिवार वाले काफी चिंतित हो चुके थे. मेरा घर 24वीं मंजिल पर था और मेरे परिवार वालों को लगता था कि कहीं मै अपार्टमेंट से कूदकर खुदकुशी न कर लूं इसलिए परिवार का कोई न कोई सदस्य मुझपर निगरानी रखता था. “
परिवार ने दिया साथ
मोहम्मद शमी ने बताया कि उनके मुश्किल समय में परिवार ने उनका पूरा साथ दिया था. शमी ने कहा – “मेरी फैमिली ने मुझे काफी सपोर्ट किया. मेरी फैमिली मेरी ताकत है. वे मेरी हर समस्या का हल हैं. वो मुझसे कहते थे कि तुम सिर्फ अपने गेम पर ध्यान दो और अपने गेम में पूरी तरह खो जाओ. मैं जब प्रैक्टिस करता था तो मैं काफी दुखी हो जाता था. मेरे भाई मेरे परिवार वाले मुझसे कहते थे कि तुम बस गेम पर ध्यान दो. मेरे कई अच्छे दोस्तों ने मुश्किल घड़ी में मेरा साथ दिया. अगर वो न होते तो मैं शायद कुछ गलत कर बैठता.”
पत्नी ने लगाए आरोप
बता दें कि, साल 2018 में मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनपर घरेलू हिंसा, मारपीट, मैच फिक्सिंग समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे. जिसके चलते मामला कोर्ट में पहुंच गया था. ऐसे में वो एक ऐसा दौर था जब शमी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कई परेशानियों का सामना कर रहे थे. मगर इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और मेहनत के दमपर शमी ने फिर से टीम इंडिया में वापसी कर ली है.
शमी का स्कोर कार्ड
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुए ICC वर्ल्डकप 2023 के सेमीफाइनल्स में शमी ने शानदार प्रदर्शन करके फैंस को खुश कर दिया है. इस दौरान शमी ने बेहतरीन गेंदबाजी के दमपर महज 57 रनों में 7 विकेट झटक लिए. जिसके चलते मैच पूरी तरह से भारत के पक्ष में चला गया. वहीं भारत ने न्यूजीलैंड पर 70 रनों की ऐतिहासिक जीत दर्ज करके फाइनल्स में जगह बना ली है.
ये भी पढ़ें – विराट कोहली की बायोपिक में लीड रोल निभाएंगे रणबीर कपूर? रणबीर का रिएक्शन देखकर खुशी से झूम उठे फैंस