Mithun Chakraborty Health Update: अस्पताल से सामने आया मिथुन चक्रवर्ती का नया वीडियो, हाल बताते हुए कहा- जल्दी हो जाऊंगा डिसचार्ज

Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की अचानक बिगड़ी तबीयत ने फैंस को परेशान कर दिया था. ऐसे में मिथुन के ठीक (Mithun Chakraborty Health Update) होने की खबर सुनने के बाद सभी ने राहत की सांस ली हैं. हालांकि ज्यादातर लोग अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने क

By Sakshi Pandey · 12/2/2024

Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की अचानक बिगड़ी तबीयत ने फैंस को परेशान कर दिया था. ऐसे में मिथुन के ठीक (Mithun Chakraborty Health Update) होने की खबर सुनने के बाद सभी ने राहत की सांस ली हैं. हालांकि ज्यादातर लोग अपने फेवरेट एक्टर की एक झलक पाने को बेताब हैं. ऐसे में कोलकाता के अस्पताल से मिथुन चक्रवर्ती का वीडियो सामने आया है.

मिथुन का वीडियो

मिथुन चक्रवर्ती से मिलने के लिए कई मशहूर हस्तियों ने कोलकाता का रुख किया है. वहीं पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार भी मिथुन का हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. ऐसे में सुकांत के साथ मिथुन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, मिथुन ने बताया- वो पहले से काफी ठीक हैं और उन्हें सोमवार को अस्पताल से छुट्टी भी मिल जाएगी. डॉक्टर ने उन्हें घर पर कुछ दिन आराम करने की सलाह दी है.

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत

10 फरवरी की सुबह मिथुन की तबीयत अचानक से खराब हो गई. उनके सीने में तेज दर्द उठा. जिसके चलते 9 बजकर 40 मिनट पर मिथुन को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. वहीं उनके दिमाग का MRI, रेडियोलॉजी और लेबोरेटरी टेस्ट हुए. जिसके बाद पता चला कि, मिथुन को Ischemic Cerebrovascular Accident यानी ब्रेन स्ट्रोक आया था. हालांकि मिथुन अब बिल्कुल ठीक हैं और होश में आ चुके हैं.

मिथुन को मिलेगा पद्म विभूषण

मिथुन चक्रवर्ती का नाम हाल ही में पद्म विभूषण पुरुस्कार के लिए सामने आया है. जिसे लेकर मिथुन काफी खुश थे. उनका कहना था कि, ये पुरुस्कार पाकर बहुत खुश हूं. मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा. बिना मांगे कुछ पाने की बेहद खुशी महसूस हो रही है. ये बहुत अद्भुत और अलग अहसास है. मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है.

मिथुन चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट

मिथुन चक्रवर्ती को आखिरी बार फिल्म काबुलीवाला में देखा गया था. सुमन घोष के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं 2022 में उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स में भी रिटायर्ड IAS ऑफिसर का रोल निभाया था. इस किरदार के लिए मिथुन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के फिल्मफेयर खिताब से भी नवाजा गया था.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full