Mithun Chakraborty Health Update: ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद कैसा है मिथुन चक्रवर्ती का हाल? डॉक्टर ने दी जानकारी
Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को ब्रेन स्ट्रोक आया था. वहीं मिथुन का इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा है. ऐसे में मिथुन की तीबयत अब कैसी है? कई लोग जल्द से जल्द इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं. वहीं अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी करके मिथु
Mithun Chakraborty: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) को ब्रेन स्ट्रोक आया था. वहीं मिथुन का इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा है. ऐसे में मिथुन की तीबयत अब कैसी है? कई लोग जल्द से जल्द इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं. वहीं अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी करके मिथुन दा की हेल्थ अपडेट साझा की है. जिसके बाद मिथुन के फैंस ने भी चैंन की सांस ले ली है.
मिथुन की तबीयत
10 फरवरी की सुबह मिथुन की तबीयत अचानक से खराब हो गई. उनके सीने में तेज दर्द उठा. जिसके चलते 9 बजकर 40 मिनट पर मिथुन को कोलकाता के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. वहीं उनके दिमाग का MRI, रेडियोलॉजी और लेबोरेटरी टेस्ट हुए. जिसके बाद पता चला कि, मिथुन को Ischemic Cerebrovascular Accident यानी ब्रेन स्ट्रोक आया था. हालांकि मिथुन अब बिल्कुल ठीक हैं और होश में आ चुके हैं.
अस्पताल ने जारी की स्टेटमेंट
मिथुन दा की हेल्थ अपडेट साझा करते हुए अस्पताल ने स्टेटमेंट जारी की है. जिसके मुताबिक, मिथुन अब पूरी तरह से कॉन्शियस हैं और जल्दी रिकवर कर रहे हैं. उनकी देख-रेख के लिए न्यूरोफिजीशियन, कार्डियवस्कुलर और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट जैसे कई डॉक्टर्स मौजूद हैं. वहीं मिथुन का इलाज चल रहा है.
मिथुन को मिलेगा पद्म विभूषण
मिथुन चक्रवर्ती का नाम हाल ही में पद्म विभूषण पुरुस्कार के लिए सामने आया है. जिसे लेकर मिथुन काफी खुश थे. उनका कहना था कि, ये पुरुस्कार पाकर बहुत खुश हूं. मैं सभी को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं. मैंने कभी किसी से अपने लिए कुछ नहीं मांगा. बिना मांगे कुछ पाने की बेहद खुशी महसूस हो रही है. ये बहुत अद्भुत और अलग अहसास है. मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लग रहा है.
मिथुन चक्रवर्ती का वर्कफ्रंट
मिथुन चक्रवर्ती को आखिरी बार फिल्म काबुलीवाला में देखा गया था. सुमन घोष के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी. वहीं 2022 में उन्होंने विवेक अग्निहोत्री की सुपरहिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स में भी रिटायर्ड IAS ऑफिसर का रोल निभाया था. इस किरदार के लिए मिथुन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के फिल्मफेयर खिताब से भी नवाजा गया था.