Mithun Chakraborty Health Update: मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबियत, कोलकाता के अस्पताल में हुए भर्ती, जानें- अब कैसी है एक्टर की हालत

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तबियत खराब बताई जा रही है. उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में आज सुबह भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टर उनके जरूरी टेस्ट कर रहे हैं. Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दरअसल मिथुन को शनिवार सु

By Shaikh Almina · 10/2/2024

बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की तबियत खराब बताई जा रही है. उन्हें कोलकाता के एक अस्पताल में आज सुबह भर्ती कराया गया है. फिलहाल डॉक्टर उनके जरूरी टेस्ट कर रहे हैं.

Mithun Chakraborty Health Update: बॉलीवुड एक्टर मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. दरअसल मिथुन को शनिवार सुबह सीने में दर्द की शिकायत के बाद कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया .एक्टर के एक करीबी ने बताया कि सुबह से मिथुन काफ़ी असहज महसूस कर रहे थे और इसीलिए उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया है.

अस्पताल में मौजूद मिथुन के करीबी का कहना है कि मिथुन को लेकर घबराने की कोई बात नहीं है और वो ठीक हैं. सूत्र ने ये भी कहा कि फिलहाल मिथुन को अटैंड कर रहे डॉक्टर्स उन के सभी टेस्ट कर रहे हैं.कहा जा रहा है कि मिथुन को सीने में दर्द उठा था, मगर अस्पताल में मौजूद करीबी सूत्र ने इससे इनकार करते हुए उन्हें अहसज महसूस करने की बात बताई.

मिथुन चक्रवर्ती के हेल्थ अपडेट का इंतजार

हालांकि अभी तक अस्पताल और मिथुन चक्रवर्ती की टीम की ओर से बयान सामने नहीं आया है. एक्टर के फैंस उनके हेल्थ अपेडट का इंतजार कर रहे हैं. अभी तक ये भी साफ नहीं है कि वास्तव में एक्टर को क्या हुआ है.

पद्म भूषण से सम्मानित मिथुन चक्रवर्ती

मिथुन चक्रवर्ती को हाल में ही पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है. एक्टर ने कई साल फिल्म इंडस्ट्री और राजनीति में गुजारे हैं. इस उपलब्धि को हासिल कर मिथुन चक्रवर्ती ने कहा था कि वह सभी का धन्यवाद देना चाहते हैं. उन्होंने कभी किसी से कुछ नहीं मांगा है लेकिन बिन मांगे कुछ पाने की खुशी ही कुछ और होती है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full