दुबई में पूजा हेगड़े के साथ हुई बदसलूकी, एक्ट्रेस ने दिया यह रिएक्शन
पूजा हेगड़े बाॅलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने रितिक रोशन की फिल्म मोहनजोदडो से डेब्यू किया था। इसके बाद कई और फिल्में की थी। इस साल उन्होंने सलमान खान के किसी का भाई किसी की जान में नजर आयी थी। जिसके बाद अब वें एक बार फिर सुर्खियों में आयी है। लेकिन इस बार फिल्म [...]
पूजा हेगड़े बाॅलीवुड की जान-मानी एक्ट्रेस है। उन्होंने रितिक रोशन की फिल्म मोहनजोदडो से डेब्यू किया था। इसके बाद कई और फिल्में की थी। इस साल उन्होंने सलमान खान के किसी का भाई किसी की जान में नजर आयी थी। जिसके बाद अब वें एक बार फिर सुर्खियों में आयी है। लेकिन इस बार फिल्म के कारण नहीं बल्कि अपनी सिक्योरिटी कारणों की वजह से आयी है। आईये जानते है इस किस्से के बारे में।
दुबई में हुई थी घटना
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पूजा एक क्लब के उद्घाटन के लिए दुबई गई थीं, लेकिन अब भारत लौट आई हैं। विरल भयानी ने इस खबर को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया था, जिसके बाद अभिनेत्री के फैंस उनकी सलामती की दुआ मांगने लगे थे। हालांकि, अब सभी फैंस के लिए राहत की खबर आई है।
अभिनेत्री की टीम ने कहा, “हम नहीं जानते कि यह फर्जी खबर किसने शुरू की। यह पूरी तरह से झूठ है।” पूजा ने अभी तक इसे लेकर अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है और इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। बुधवार की सुबह पूजा को मुंबई से बाहर निकलते हुए देखा गया। अभिनेत्री बेज क्रॉप टॉप और मॉम जींस में अपने कैजुअल बेस्ट लुक में थी, उन्होंने धूप के चश्मे और डायर बॉक्स टोट के साथ अपना लुक पूरा किया था।
सलमान खान के साथ आयी थी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें अभिनेत्री को आखिरी बार किसी का भाई किसी की जान में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सलमान खान की प्रेम कहानी में मुख्य किरदार निभाया था। फिल्म में वेंकटेश दग्गुबाती, शहनाज गिल, राघव जुयाल, पलक तिवारी, जस्सी गिल, सिद्धार्थ निगम, विनाली भटनागर और विजेंदर सिंह भी सहायक भूमिकाओं में थे।