साउथ सिनेमा की करोड़पति अभिनेत्रियां, नयनतारा से लेकर रश्मिका मंदाना की पूरी लिस्ट अभी देखें

साउथ सिनेमा अब पूरा देश ही नहीं विदेशों में भी अपना लोहा मानवाया है । इसकी वजह हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड में फिल्म RRR को मिले 2 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स से समझ सकते हैं। आज बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है टॉलीवुड के ऐक्टर और एक्ट्रेसेस ने। फिल्मों की सफलता के [...]

By Akanksha Pandey · 22/1/2023

साउथ सिनेमा अब पूरा देश ही नहीं विदेशों में भी अपना लोहा मानवाया है । इसकी वजह हाल ही में ऑस्कर अवॉर्ड में फिल्म RRR को मिले 2 इंटरनेशनल अवॉर्ड्स से समझ सकते हैं। आज बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स को पीछे छोड़ दिया है टॉलीवुड के ऐक्टर और एक्ट्रेसेस ने। फिल्मों की सफलता के साथ साथ बात करें उनकी कमाई की तो बीते कुछ सालों में उनमें भी साउथ सिनेमा के स्टार्स ने ही बाजी मारी है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे की साउथ इंडस्ट्री से कुछ अमीर अभिनेत्रियों की लिस्ट जिनकी कमाई सुन आप दंग रह जाएंगे। आपको बता दें इन टॉप की एक्ट्रेसेस ने बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को भी पीछे छोड़ दिया है।

नयनतारा

Nayantara

साउथ की सबसे रिच एक्ट्रेस में नयनतारा का नाम सबसे ऊपर आता है। आपको बता दें नयनतारा की कुल संपत्ति करीब 165 करोड़ रूपए है। नयनतारा के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने 2003 में एक्टिंग में कदम रखा था। उन्होंने मलयाली फ़िल्म मनासिनक्करे से एक्टिंग में डेब्यू किया था। नयनतारा ने तेलगु और मलयालम में बेहतरीन फ़िल्में की हैं।

तमन्ना भाटिया

Tamanna Bhatia

इस लिस्ट में तमन्ना दूसरे नंबर पर आती है। तमन्ना ने महज़ 15 साल की उम्र में ही फ़िल्मों में कदम रख दिया था। इनकी पहली फिल्म चांद सा रोशन चेहरा था। तमन्ना आज 110 करोड़ की संपत्ति की मालकिन। इन दिनों, तमन्ना विजय वर्मा के साथ अफेयर की खबरों से सुर्खियों में बनी हुई हैं।

अनुष्का शेट्टी

Anushka Shetty

अनुष्का शेट्टी ने बाहुबली और बाहुबली 2 जैसी बेहतरीन फिल्मों से पूरे भारत में एक अलग पहचान बना ली है।इनकी अबतक की कुल संपत्ति 100 करोड़ है। अनुष्का साउथ की सक्सेसफुल हीरोइनों में से एक हैं।

सामंथा रूथ प्रभु

Samantha Ruth Prabhu

टॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु अपनी एक्टिंग के लिए काफी लोकप्रिय हैं। हाल ही अपने आइटम सॉन्ग ओं अन्तवा से एक अलग पेहचान बनाई है। उन्होंने प्राइम वीडियो के वेबसरीज फैमिली मैन में भी काम किया था जहां उनके अभिनय को लोगों ने खूब सराहा था। वहीं सामंथा रूथ प्रभु की टोटल वर्थ 89 करोड़ रूपए है।

पूजा हेगड़े

Pooja Hegde

अमीरों की लिस्ट पूजा हेगड़े ने भी अपनी जगह बना रखी है। उनकी कुल संपत्ति 50 करोड़ रुपए है। पूजा ने तेलगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम किया है। जल्द ही पूजा सलमान की फिल्म में भी दिखाई देंगी।

रश्मिका मंदाना

Rashmika Mandanna

बात करें रश्मिक की तो उन्होंने हाल ही में हिंदी फ़िल्मों में एंट्री मारी है। बताते चलें जल्द ही रश्मिका सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आने वाली हैं। हैरानी की बात ये है की रश्मिका की फैन फॉलोइंग बहुत तेज़ी से बढ़ी है। उनकी स्माइल और अदा को देखकर फैंस की दिलों की धड़कनें मानो रुक सी जाती हैं। इस वक्त नेशनल क्रश बन लोगों के दिलों पर राज कर रही हैं। फिलहाल रश्मिता की नेट वर्थ 28 करोड़ रुपए है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full