IPL 2024: माइकल क्लार्क ने की एमएस धोनी की जमकर तारीफ, “वह अबतक के सर्वश्रेष्ठ फ़िनिशर हैं…”, बल्लेबाजी क्रम को बदलने को लेकर दिया बड़ा बयान
IPL 2024: इस समय IPL का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा हैं। वहीं जब बात CSK की आती है तो एमएस धोनी का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता। एमएस धोनी भले ही अब Chennai के कप्तान ना हो लेकिन फिर भी फैंस के दिलों में आज भी धोनी की छवी एक [...]
IPL 2024: इस समय IPL का क्रेज लोगों के सर चढ़कर बोल रहा हैं। वहीं जब बात CSK की आती है तो एमएस धोनी का जिक्र ना हो ऐसा हो नहीं सकता। एमएस धोनी भले ही अब Chennai के कप्तान ना हो लेकिन फिर भी फैंस के दिलों में आज भी धोनी की छवी एक कप्तान की ही हैं। IPL के इस सीजन में अब तक एमएस धोनी महज दो बार ही फिल्ड पर बल्ला लेकर उतरे हैं, लेकिन उनकी बल्लेबाजी का कोई जवाब नहीं है।
हाल ही में उन्होंने महज 16 गेंदों में नाबाज 37 रनों की शानदार पारी खेलकर सभी को ये साबित किया है कि वो अब भी एक बेहतरीन फीनिशर हैं। हालांकि उनकी इस पारी को देखने के बाद अब फैंस का मानना है कि धोनी को एक फिनिशिंग पारी खेलने के बजाय ऊपर क्रम में बल्लेबाजी करनी चाहिए। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल क्लार्क ने धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने धोनी को एक सर्वश्रेष्ठ फिनिशर कहा हैं।
एमएस धोनी को लेकर माइकल क्लार्क का बयान
दरअसल, हाल ही में माइकल क्लार्क ने स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत करते हुए कहा कि धोनी एक फिनिशर हैं और वो उसी भूमिका में सही हैं। क्लार्क का कहना है कि, “उन्हें अपने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव की आवश्यकता नहीं है। खेल के किसी भी प्रारूप में उनकी भूमिका कभी ऐसी नहीं रही। ऐसे मौके आए होंगे जब वह क्रम में ऊपर गए हों। लेकिन, आम तौर पर, वह एक फिनिशर है।”
Michael Clarke :
— ` (@WorshipDhoni) April 18, 2024
"MS is probably the best finisher I've ever seen"
"He is the most loved player in IPL" pic.twitter.com/yl4H2npzt8
क्लार्क ने आगे कहा है कि, “वह संभवत: इस खेल में अब तक देखे गए सर्वश्रेष्ठ फ़िनिशर हैं। इसलिए उन्हें इसे बदलने की ज़रूरत नहीं है। आपकी टीम में एमएस धोनी के होने के बारे में दूसरी बात यह है कि उनके साथ वाले खिलाड़ियों को आत्मविश्वास महसूस होता है। उनके पास पर्याप्त चीजें की हैं और उन्होंने लंबे समय तक ऐसा किया है। अब अन्य खिलाड़ियों के लिए भी आगे आने का समय है।”