Exclusive: कैसे हुई कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की पहली मुलाकात? कैटरीना के लिए विजय ने बांधे तारीफों के पुल

Merry Christmas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में कैटरीना पहली बार साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर वाली हैं. फिल्म की रिलीजिंग को महज एक हफ्ता बचा है. ऐसे में कैटीरना और विजय ने कई म

By Sakshi Pandey · 5/1/2024

Merry Christmas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी अपकमिंग फिल्म मेरी क्रिसमस (Merry Christmas) को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म में कैटरीना पहली बार साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ स्क्रीन शेयर वाली हैं. फिल्म की रिलीजिंग को महज एक हफ्ता बचा है. ऐसे में कैटीरना और विजय ने कई मजेदार किस्से शेयर किए हैं.

कैटरीना और विजय की पहली मुलाकात

हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कैटरीना ने बताया कि, विजय सेतुपति और मेरी क्रिसमस के डायरेक्टर श्रीराम राघवन से वो पहली बार कैसे मिली थीं. कैटरीने का कहना है कि, “मेरी विजय और राघवन ने पहली मुलाकात एक कमरे में हुई थी. इससे पहले मैंने विजय सर का वो लुक देखा जिसमें उनके सफेद बाल और दाढ़ी थी. लेकिन जैसे मैं कमरे में घुसी तो वो अपने नेचुरल लुक में बैठे थे. जोकि काफी कूल था. दोनों के साथ काम करने को लेकर मैं काफी उत्साहित थी. विजय सर ने सीन्स के बारे में जिस तरह से बात की. वो अद्भुत था. वहीं राघवन का भी काम के प्रति नजरिया काफी बेहतरीन था.”

विजय ने की कैटरीना की तारीफ

इसी दौरान विजय सेतुपति ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया है. विजय ने बताया कि, “इस सहयोग की मैंने कभी कल्पना भी नहीं की थी. वहीं कैटरीना से पहली मुलाकात पर बात करते हुए विजय कहते हैं कि, मान लीजिए मेरे अंदर कोई दूसरा इंसान होता और वो डांस कर सकता. तो कैटरीना को पहली बार देखने के बाद वो जरुर बाहर निकल कर नाचने लगता. कैटरीना काम को लेकर काफी सीरियस रहती हैं. वो हर सवाल और सीन पर गहराई से विचार करती हैं. कैटरीना ना सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि काफी समझदार भी हैं. ऐसा मेरा मानना है.”

मेरी क्रिसमस

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनने वाली फिल्म मेरी क्रिसमस 12 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. इस फिल्म में कैटरीना और विजय के अलावा संजय कपूर, विनय पाठक, प्रतिमा कन्नन और टीनू आनंद मुख्य भूमिका निभाएंगे. वहीं फिल्म में राधिका आप्टे और अश्विनी का कैमियो भी देखने को मिलेगा.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full