मेगा ऑक्शन- आज रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट देने की डेडलाइन:पंत-अय्यर का रिलीज होना लगभग तय; जानिए कौन-सी फ्रेंचाइजी किसे रिटेन करेगी?

IPL के मेगा ऑक्शन-2024 के लिए प्लेयर्स रिटेंशन की आज आखिरी तारीख है। सभी फ्रेंचाइजी को शाम 5 बजे से पहले अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची आयोजन समिति को देनी है। IPL 2025 Retention Details: मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत और कोलकाता नाइट राइडर्स के श्रे

By Shaikh Almina · 31/10/2024

IPL के मेगा ऑक्शन-2024 के लिए प्लेयर्स रिटेंशन की आज आखिरी तारीख है। सभी फ्रेंचाइजी को शाम 5 बजे से पहले अपने-अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची आयोजन समिति को देनी है।

IPL 2025 Retention Details: मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली कैपिटल्स के ऋषभ पंत और कोलकाता नाइट राइडर्स के श्रेयस अय्यस का रिलीज होना लगभग तय है। वहीं, केएल राहुल का लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलना और न खेलना राइट-टु-मैच कार्ड पर निर्भर करेगा।

कौन-सी फ्रेंचाइजी किस-किस खिलाड़ी को रिटेन कर सकती है.

1. चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स (CSK): धोनी के साथ गायकवाड, जडेजा, दुबे और पथिराना के नाम 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स 5 प्लेयर्स को रिटेन कर सकती है, इनमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी, कप्तान ऋतुराज गायकवाड, रवींद्र जाडेजा, शिवम दुबे और श्रीलंकाई तेज गेंदबाज मथीश पथिराना के नाम हैं। धोनी को बतौर अनकैप्ड प्लेयर 4 करोड़ रुपए में रिटेन किया जा सकता है। रिटेंशन के लिए फ्रेंचाइजी कम से कम 65 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे।

2. कोलकाता नाइट राइडर्स

श्रेयस-रसेल रिलीज हो सकते हैं कोलकाता नाइट राइडर्स ने पिछले साल IPL का खिताब जीत था। टीम ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया। इस बार फ्रेंचाइजी ने टीम को पिछला टाइटल जिताने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज करने का मन बनाया है। उनके साथ आंद्रे रसेल भी रिलीज हो सकते हैं। फ्रेंचाइजी सुनील नरायण, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को रिटेन कर सकती है।

3. लखनऊ सुपर जायंट्स

केएल राहुल पर RTM कार्ड; पूरन, यादव और बिश्नोई रिटेन हो सकते हैं लखनऊ अपने कप्तान केएल राहुल पर राइट-टु-मैच कार्ड का इस्तेमाल कर सकती है। फ्रेंचाइजी निकोलस पूरन, मयंक यादव और रवि बिश्‍नोई को रिटेन करने के लिए तैयार है। आयुष बडोनी और मोहसिन खान के नाम रिटेंशन लिस्ट में नहीं है। क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोयनिस, क्रुणाल पंड्या और नवीन उल हक भी रिलीज होंगे।

4. सनराइजर्स हैदराबाद

हैदराबाद की फ्रेंचाइजी साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासन पर बड़ा दांव खेल सकती है। बताया जा रहा है कि उन्हें फ्रेंचाइजी 23 करोड़ रुपए की बड़ी राशि में रिटेन करेगी। रिटेंशन लिस्ट में कप्तान पैट कमिंस, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और नीतीश रेड्‌डी के नाम हो सकते हैं।

5. गुजरात टाइटंस

गिल, राशिद और राहुल रिटेन हो सकते हैं 2022 की चैंपियन गुजरात टाइटंस की टीम कप्तान शुभमन गिल, राशिद खान, बी साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया को रिटेन कर सकती है। टीम के पास राइट टु मैच कार्ड का विकल्प भी रहेगा।

6. राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स की फ्रेंचाइजी ने एक खिताब ही जीता है। टीम 2008 के सीजन में चैंपियन बनी थी। उसके बाद से राजस्थान की टीम ट्रॉफी नहीं जीत सकी।इस बार राजस्थान की फ्रेंचाइजी कप्तान संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल और संदीप शर्मा को कर सकती है। जोस बटलर और युजवेंद्र चहल रिटेन होने वाले प्लेयर्स की सूची में शामिल नहीं हैं।

7. मुंबई इंडियंस

बुमराह, पंड्या, रोहित और सूर्या के नाम 4 टाइटल जीत चुकी मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन खराब रहा था। टीम प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी। फ्रेंचाइजी कप्तान हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार, रोहित और तिलक वर्मा जैसे खिलाड़ियों को रोकना चाहेगी। ईशान किशन को रिलीज किया जा सकता है।

8. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

कोहली, सिराज, दयाल रिटेन होंगे, डुप्लेसिस का नाम नहीं बेंगलुरु ने पिछले सीजन में शानदार वापसी करते हुए प्लेऑफ में प्रवेश किया था, लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी। बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और अनकैप्ड यश दयाल को रिटेन कर सकती है। इस सूची में कप्तान फाफ डु प्लेसिस का नाम नहीं है।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full