Meena Kumari: धर्मेंद्र के साथ ये तस्वीर देख मीना कुमारी को पति ने दिया था तलाक ? प्यार में मिला कई बार धोखा !
क्या धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर देख कर मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही ने उन्हें दे दिया था तलाक ? क्या धर्मेंद्र ने अपनी निजी फायदे के लिए का इस्तेमाल किया था ? क्या मीना कुमारी को मिला था धर्मेंद्र से धोका और इसके बाद वो शराब की आदि हो गई ? Meena Kumari [...]
क्या धर्मेंद्र के साथ एक तस्वीर देख कर मीना कुमारी के पति कमाल अमरोही ने उन्हें दे दिया था तलाक ? क्या धर्मेंद्र ने अपनी निजी फायदे के लिए का इस्तेमाल किया था ? क्या मीना कुमारी को मिला था धर्मेंद्र से धोका और इसके बाद वो शराब की आदि हो गई ?
Meena Kumari : आज है 1 अगस्त और आज ही के दिन हुआ था मीना कुमारी का जन्म। इनकी मां हिंदू थी और उनका नाम था प्रभावती और उनके पिता मुस्लिम थे। मीना कुमारी के परिवार में पहले से ही कई बच्चें थे और उनका जन्म जब तीसरी बेटी के रूप में हुआ था तब उनके पिता इस बार से बहुत नाराज़ थे और उन्होंने अपने तीसरी बेटी को यतीम खाने में डाल दिया था लेकिन उनकी मां प्रभावती रोती रही और इसे देख उनके पिता उन्हें वहां से वापस ले आए।
बहुत छोटी सी उम्र से ही उन्हें फिल्मों में काम करना पड़ा क्योंकि उनके घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं थीं बतौर बाल कलाकार उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ली।
लेकिन 14-15 साल की उम्र से उन्हें बतौर लीड एक्टर के रोल में उन्हें मौका मिलने लगा, खूबसूरत तो वो पहले से थी, लेकिन इसके साथ साथ वो गाने भी बेहद सुरीले आवाज में गति थी और एक्टिंग भी बेहद अच्छे तरीके से करती थी। जिन फिल्मों में उन्होंने काम किया था उन सभी फिल्मों में उन्होंने अपनी एक छाप छोड़ी।
देखा जाए तो बैजू बावरा एक ऐसी फिल्म थी जिस में काम करके उन्हें सुपरस्टार का दर्जा मिल गया था। इसी फिल्म के बाद उन्हें कई सारे फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे और धीरे धीरे 1950 का जो दौर था इस में मीना कुमारी का जलवा बढ़ता ही चला गया।
उस ज़माने में मीना कुमारी को ‘ ट्रेजेडी क्वीन ‘ भी कहा जाता था क्योंकि ज्यादर फिल्मों में वो दुखियारी महिला का किरदार निभाती थी। उन फिल्मों में कभी उनका पति धोका दे रहा होता था तो कभी उनकी सास उन्हें प्रतारिध करती थी या कभी उनका प्रेमी उन्हें परेशान करता था। इन तरीकों के रोल उन्होंने किया था ज्यादातर इसलिए उन्हें इस नाम से बुलाया जाता था।
उस दौर में दिलीप कुमार ‘ ट्रेजेडी किंग ‘ कहलाए जातें थे तो वहीं मीना कुमारी को भी यही नाम दिया गया था। वैसे अब मीना कुमारी की जिंदगी की बात करें तो उनके लाइफ में उन्होंने बहुत से ट्रेजेडी का सामना करना पड़ा। जब पैदा हुई थी तब उनके पिता ने उन्हें अनाथालय में छोड़ दिया ।
प्यार के मामले में बात करें तो भी वो बहुत असफल रहीं। 18 साल के उमर में ही उनकी शादी हो गईं थी कमल अमरोही से, एक ऐसे इंसान से जो उनसे उमर में बड़े थे और उनके पहली शादी से बच्चें भी थे। उनके प्यार में पड़ने के बाद, मीना कुमारी ने उनसे निकाह कर लिया। ये शादी 10 साल तक चलीं और कॉफी बंदिशों के साथ मीना कुमारी अपने पति के साथ रह रहीं थी। उन्हें 4 बजे तक घर लौटना रहता था, अपनी पूरी कमाई उन्हें अपने पति को देना रहता था।
कहा जाता हैं की कमल अमरोही ने उनके पीछे एक शक्स लगा रखा था जो उनपर नजर रखता था ताकि वो किसी गैर मर्द से बात ना करें, ना ही कोई उनके मेकअप रूम में आ सके।
इसी समय के दौरान मीना कुमारी की मुलाकात धर्मेंद्र से हुई। इन दोनों ने एक साथ कई सारी फिल्मों में काम किया था, जिन में मैं भी लड़की हूं, बहारों की मंजिल, फूल और पत्थर जैसी।
कहा जाता है इन फिल्मों के दौरान धर्मेंद्र और मीना कुमारी के बीच ही नजदीकियां बढ़ी। धर्मेंद्र एक बहुत ही हैंडसम नौजवान थे, जिनकी एंट्री तभी ही हुईं थी, उनके चर्चे भी बहुत थे और उनकी एक्टिंग भी बहुत अच्छी थी लेकिन उनका करियर सही तरीके से चल नहीं पा रहा था।
लेकिन ये कहा जाता हैं की मीना कुमारी से जब उनकी नजदीकियां बढ़ी तब से उन्हें बड़ी बड़ी फिल्में उन्हें मिलने लगी।
मीना कुमारी को जो भी फिल्में मिलती थी वो उन फिल्मों में बतोर हीरो के लिए धर्मेंद्र का नाम रिकमेंड करती थी। और इसी के साथ धर्मेंद्र का करियर परवान की ओर चल पड़ा, इसी के साथ जाता है की जैसे ही धर्मेंद्र का करियर आगे बढ़ा, वैसे ही उन्होंने मीना कुमारी को इग्नोर करना शुरू कर दिया।
इसी दौरान उनकी शादी शुदा जिंदगी में भी कई सारी मुसीबतें आने लगीं थी क्योंकि एक तस्वीर वायरल हो गईं थी और अखबारों में यह तस्वीरें भी छप गई थी। इस तस्वीर में धर्मेंद्र लूंगी पहने हुए थे और मीना कुमारी हाथ में तकिया ली हुई खड़ी थी और ये तस्वीर उनके पति कमल अमरोही तक पहुंच गई थी और कहा जाता हैं यही तस्वीर देखकर कमल अमरोही ने मीना कुमारी को तलाक दे दिया था।
तलाक होने के बाद मीना कुमारी ने उनका घर छोड़कर मेहमूद के घर चली गईं। मेहमूद उनकी बहन मधु के पति थे, उनके घर वो रहने लगी और बहुत दिन तक वो वहीं रहा करती थी और कहा जाता हैं की धर्मेंद्र मीना कुमारी से मिलने उसी घर में जाया करतें थे।
उनका यह अफेयर लगभग 3 से 4 साल चला था, इस बात का खुलासा इससे हुआ था की मीना कुमारी जिन भी फिल्मों में काम करतीं थी उन फिल्मों में वो धर्मेंद्र को हीरो के रोल के लिए रिकमेंड करती थी। दोनों अक्सर साथ साथ देखें जाते थे। और एक बार ऐसा हुआ की धर्मेंद्र अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म करके मुंबई लौट रहें थे। वो इस तरह के नशे में थे की अधिकारी उन्हें फ्लाइट पर बैठने से रोक रहें थे, तब वे एयरपोर्ट पर चिल्लाने लगें थे ” मुझे मुंबई के लिए जाने दो, मीना मेरा इंतजार कर रहीं होगी ।” और यह बात अखबार की सुरकियां बन गई और दूसरे दिन यह खबर भी छप गईं।
ऐसी कईं सारी किस्से है जो आज भी याद करने पर ताजा हो जाती हैं और इन सभी बातों को याद मीना कुमारी के फैंस आज भी करते हैं।