Bigg Boss 16 के Winner बने MC Stan, ट्रॉफी के साथ मिली शानदार कार और 31 लाख रुपए
Bigg Boss 16 Winner Name: ‘बिग बॉस 16' को अपना विनर मिल चुका है। जी हां, इस साल ‘बिग बॉस 16' की ट्रॉफी एमसी स्टैन ने उठाई है। प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को पछाड़ते हुए एमसी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। एमसी को प्रियंका और शिव दोनों से कई ज्यादा वोट मिले, [...]
Bigg Boss 16 Winner Name: ‘बिग बॉस 16’ को अपना विनर मिल चुका है। जी हां, इस साल ‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी एमसी स्टैन ने उठाई है। प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को पछाड़ते हुए एमसी ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली। एमसी को प्रियंका और शिव दोनों से कई ज्यादा वोट मिले, जिसका परिणाम ये रहा की वह विजेता बने। ट्रॉफी के साथ-साथ एमसी को एक शानदार कार और 31 लाख रुपए इनाम मिला है।
सबसे पहले शालीन हुए बाहर
बता दें कि हर बार की तरह इस बार भी ‘बिग बॉस 16’ को सलमान खान ने होस्ट किया था। टॉप 5 में एमसी स्टैन, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम पहुंचे थे। जिसमें से पहले शालीन भनोट टॉप 5 की रेस से बाहर हुए थे। इसके बाद अर्चना गौतम और फिर प्रियंका चाहर चौधरी टॉप 5 की रेस से बाहर हुए।
कृष्णा-भारती ने की होस्टिंग
फिनाले रविवार 7 बजे से शुरू होकर रात 12:30 बजे तक चला था। इस बार शो की जिम्मेदारी कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह ने संभाली थी। दोनों ने फैंस और कंटेस्टेंट को खूब हंसाया। इस दौरान कंटेस्टेंट ने कई मजेदार टास्क भी किए, जिसमें ‘बिग बॉस 16’ के एक्स कंटेस्टेंट भी पहुंचे थे।