RCB vs LSG: मयंक यादव ने फिर से बल्लेबाजों को स्पीड से छकाया, दो बार फेंकी 155 की रफ्तार वाली गेंद, झटके 3 विकेट

मयंक ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में केवल 14 रन पर 3 विकेट झटकते हुए अपने स्पैल का अंत किया। LSG vs RCB: IPL 2024 की खोज मयंक यादव ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से पिछले मैच में सबको अपना मुरीद बनाया था। बहरहाल, आज जब वह चिन्नास्वामी में उतरे तो [...]

By Shaikh Almina · 3/4/2024

मयंक ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में केवल 14 रन पर 3 विकेट झटकते हुए अपने स्पैल का अंत किया।

LSG vs RCB: IPL 2024 की खोज मयंक यादव ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से पिछले मैच में सबको अपना मुरीद बनाया था। बहरहाल, आज जब वह चिन्नास्वामी में उतरे तो उनके रंग में रत्ती भर भी फर्क नहीं दिखा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ इस मैच में 182 रन के लक्ष्य को डिफेंड कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें छठे ओवर में गेंदबाजी आक्रमण पर लगाया।

पहले ही ओवर में मयंक ने फेंकी 151 के रफ्तार वाली गेंद

मयंक की पहली ही गेंद पर फाफ डु प्लेसी (19) रन आउट हो गए तो उन्होंने पांचवीं गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को पूरन के हाथों कैच कराते हुए आउट कर दिया। दिलचस्प बात ये रही कि जिस गेंद पर उन्हें मैक्सवेल का विकेट मिला, उसकी रफ्तार 151 किलोमीटर प्रति घंटा थी। उन्होंने अपने पहले ओवर में कुल 6 रन खर्च किए।

दूसरे ओवर में मयंक पहुंचे 156.7 की रफ्तार तक

अपने दूसरे ओवर में मयंक और भी तूफानी नजर आए। उन्होंने अपने ओवर की दूसरी ही गेंद 156.7 की रफ्तार से फेंकी। अगली गेंद जो 151.3 की रफ्तार वाली थी। इसमें ग्रीन ने चौका तो बटोरा लेकिन यह ज्यादा भरोसे वाला नहीं था। साफ था कि मयंक का खौंफ ग्रीन पर हावी हो रहा था। नतीजतन, अगली ही गेंद पर मयंक ने ग्रीन को बोल्ड कर दिया और इस भिड़ंत में एकतरफा जीत हासिल की। इस तरह से मयंक ने फिर से अपने दूसरे ओवर में केवल 5 रन खर्च करके 1 विकेट झटका।

चौथे ओवर में भी मयंक का जलवा रहा बरकरार

मयंक यादव का जलवा चौथे ओवर में भी बरकरार रखा। मयंक को पारी के 15वें ओवर में गेंदबाजी आक्रमण पर वापस लाया गया। उन्होंने दूसरी ही गेंद पर टीम को फिर से सफलता दिलाई। इस दौरान उन्होंने रजत पाटीदार को आउट किया। 150 की रफ्तार वाली गेंद पर पाटीदार को बीट करके उन्होंने ये विकेट हासिल किया।

मयंक ने मैच में कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में केवल 14 रन पर 3 विकेट झटकते हुए अपने स्पैल का अंत किया। मयंक ने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

मयंक ने लगातार दो बार जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

मयंक यादव ने आईपीएल के इतिहास में अपने शुरुआती दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच (POTM)) अवॉर्ड जीते हैं। उनसे पहले ये कारनामा कोई और नहीं कर पाया था। उन्होंने पंजाब के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया था और प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीता। इसके बाद आरसीबी के खिलाफ भी उन्होंने ये अवॉर्ड जीत लिया है।

आईपीएल में मयंक यादव ने इतिहास रचा

मयंक यादव ने एक बड़ा विश्व रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया क्योंकि वह आईपीएल इतिहास में तीन या उससे अधिक 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। यह अविश्वसनीय है। मयंक ने आईपीएल में सिर्फ़ दो मैच खेलने और दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग में सिर्फ़ 48 गेंदों के साथ चार बार यह रिकॉर्ड पार किया है।

क्या कहा मयंक यादव ने?

मयंक ने आरसीबी के खिलाफ जीत के बाद मैच को लेकर भी बात की। उन्होंने कहा, ”मुझे दो मैचों में दो बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ अवॉर्ड मिला। बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं इस बात से ज्यादा खुश हूं कि हमने दोनों मैच जीते हैं. मेरा लक्ष्य देश के लिए खेलना है। मुझे लगता है कि यह शुरुआत है। मैंने कैमरून ग्रीन के विकेट को इन्जॉय किया। मेरी अच्छी बॉलिंग के पीछे कई फैक्टर हैं। डाइट के साथ-साथ अच्छी नींद और ट्रेनिंग पर फोकस रखता हूं। मैं रिकवरी पर भी ध्यान देता हूं. आइस बाथ लेता हूं।”

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full