T20 world cup में जायसवाल – रोहित नहीं बल्कि इन दो बल्लेबाजों को करना चाहिए ओपनिंग, मैथ्यू हेडन ने बताया
मैथ्यू हेडन की बेटी Grace Hayden (ग्रेस हेडन) इस समय स्टार स्पोर्ट्स पर एंकर की भूमिका निभा रही है. ऐसे में प्रोग्राम के दौरान Grace Hayden (ग्रेस हेडन) ने अपने पिता से फैन के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब मांगा, जिसपर पूर्व क्रिकेटर ने रिएक्ट किया T20 worldcup 2024: ऑस्ट्रेलिया के
मैथ्यू हेडन की बेटी Grace Hayden (ग्रेस हेडन) इस समय स्टार स्पोर्ट्स पर एंकर की भूमिका निभा रही है. ऐसे में प्रोग्राम के दौरान Grace Hayden (ग्रेस हेडन) ने अपने पिता से फैन के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब मांगा, जिसपर पूर्व क्रिकेटर ने रिएक्ट किया
T20 worldcup 2024: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने उस सवाल का जवाब दिया है जिसमें उनसे पूछा गया कि क्या इसबार के टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली और रोहित को भारत के लिए ओपनर की भूमिका निभानी चाहिए. दरअसल, स्टार स्पोर्ट्स के कार्यक्रम के दौरान मैथ्यू हेडन ने इस सवाल का जवाब दिया है. मैथ्यू हेडन की बेटी Grace Hayden (ग्रेस हेडन) इस समय स्टार स्पोर्ट्स पर एंकर की भूमिका निभा रही है. ऐसे में प्रोग्राम के दौरान Grace Hayden (ग्रेस हेडन) ने अपने पिता से फैन के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब मांगा, जिसपर पूर्व क्रिकेटर ने रिएक्ट किया. मैथ्यू हेडन ने इस सवाल का जवाब देते हुए सीधे तौर पर कहा है कि य़कीनन नहीं कोहली और रोहित को ओपनिंग नहीं करनी चाहिए.
अपनी बात रखते हुए हेडेन ने कहा, मैं नहीं चाहूंगा कि कोहली और रोहित (Rohit Sharma vs Virat kohli) ओपनिंग की भूमिका निभाएं, दरअसलल टीम इंडिया को राइट और लेफ्ट हैंड कंबीनेशन के साथ ओपनिंग में उतरना चाहिए. जायसवाल और रोहित को ओपनिंग करनी चाहिए और नंबर पर विराट कोहली. लेकिन अगर आप कंबीनेशन में बदलाव चाह रहे हैं तो आप कोहली और जायसवाल के ओपनिंग विकल्प के साथ जा सकते हैं. रोहित नंबर 4 पर बैटिंग कर सकते हैं. नंबर 3 पर सूर्य़कुमार यादव, ये टॉप 4 भारत के लिए कंबीनेशन बन सकते हैं. मेरे हिसाब से कोहली और जायसवाल ओपनिंग, नंबर 3 पर सूर्यकुमार यादव और नंबर 4 पर रोहित, यह सही कंबीनेशन हो सकता है.
Matthew Hayden Said “I would be happy if India open with Virat and Jaiswal. You can keep Suryakumar Yadav at the no.3 slot and Rohit coming in next in the order (at no.4)”
— Vipin Tiwari (@Vipintiwari952_) May 11, 2024
-Star
pic.twitter.com/sNHrysYtt0
मेरे अनुसार कोहली को शुरुआती 6 ओवर जरुर खेलना चाहिए. वो काफी अहम होंगे. मैं रोहित को नंबर 4 पर देखना चाहूंगा. मेरे नजर में कोहली और जायसवाल सही कंबीनेशन ओपनिंग के लिए हो सकते हैं. बता दें कि टी-20 वर्ल्ड कप का आागज जून में होना है. भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी.
T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के मैच
- 5 जून- भारत Vs आयरलैंड, न्यूयॉर्क
- 9 जून- भारत Vs पाकिस्तान, न्यूयॉर्क
- 12 जून- भारत Vs यूएसए, न्यूयॉर्क
- 15 जून- भारत Vs कनाडा, फ्लोरिडा