Ponniyin Selvan 2 Review: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई मणिरत्नम की फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’, दर्शकों ने बांधे तारीफ के पुल, यहां पढ़ें रिव्यू
Ponniyin Selvan 2 Review: मणिरत्नम की मच अवेटेड मूवी ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyin Selvan 2 Review) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. वहीं फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ की स्टोरी लाइन से लेकर स्टार कास्ट तक, रिलीजिंग के बाद से ही सोशल मीड
Ponniyin Selvan 2 Review: मणिरत्नम की मच अवेटेड मूवी ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ (Ponniyin Selvan 2 Review) बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है. वहीं फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ की स्टोरी लाइन से लेकर स्टार कास्ट तक, रिलीजिंग के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स फिल्म की काफी सराहना कर रहे हैं. वहीं मणिरत्नम की इस फिल्म से बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय भी पर्दे पर कमबैक कर चुकी हैं.
मणिरत्नम के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ की कहानी पर बात करें तो, फिल्म की शुरुआत जयम रवि की एंट्री से होती है. जयम रवि चोल साम्राज्य में वापस लौट आता है. जिसके साथ ही चोल राजवंश के दोनों राजकुमार अरुणमोझी वर्मन (जयम रवि), अदिता करिकलन (विक्रम) और राजकुमारी कुंडवई (त्रिशा) पहली बार एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं. वहीं फिल्म में दर्शकों को चोल राजवंश और पांड्या राजवंश की लड़ाई भी देखने को मिलती है. ऐसे में क्या तीनों राजकुमार और राजकुमारी चोल साम्राज्य को बचाने में कामयाब होंगे. चोल साम्राज्य कैसे पंड्या पर जीत हासिल करेगा और कैसे चोल साम्राज्य का विस्तार भारत के बाहरी देशों में भी होने लगेगा. इन सभी चीजों को फिल्म में काफी शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया है.
दक्षिण भारत के खूबसूरत इतिहास को मणिरत्नम से बेहद बारीकी से पर्दे पर उतारा है. फिल्म के पहले भाग में जहां सभी कैरेक्टर्स को स्थापित करने पर फोकस किया गया था. वहीं ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ में दर्शकों को लव, रोमांस, एक्शन और ड्रामा का भरपूर डोज मिलने वाला है. वहीं फिल्म के सभी कलाकारों ने अपने बेहतरीन अभिनय से कैरेक्टर में जान फूंकने का काम किया है.
ये भी पढ़ें – ‘तमिल में बोलो, हिंदी में नहीं’- मंच पर ए आर रहमान ने आखिर क्यों टोका पत्नी को?
बता दें कि, ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ को 30 सितंबर 2022 के दिन रिलीज किया गया था. वहीं 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन करके फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉक बस्टर परफॉर्मेंस दी थी. ऐसे में दर्शक ‘पोन्नियन सेल्वन’ के दूसरे पार्ट का बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वहीं 28 अप्रैल को ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ की रिलीजिंग के साथ ही दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है.
गौरतलब है कि, ‘पोन्नियन सेल्वन’ की दोनों फिल्में कल्कि कृष्णमूर्ति के मशहूर उपन्यास ‘पोन्नियन सेल्वन’ पर आधारित है. इस उपन्यास में चोल वंश की कहानी को काफी खूबसूरती के साथ प्रस्तुत किया गया है. ऐसे में नॉवेल के एक तिहाई भाग को ‘पोन्नियन सेल्वन 1’ में दिखाया जा चुका है. वहीं ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ के साथ उपन्यास की बची हुई कहानी भी पूरी हो गई है.
फिल्म ‘पोन्नियन सेल्वन 2’ की स्टार कास्ट पर बात करें तो, इस फिल्म में विक्रम कार्थी, जयम रवि, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा, ऐश्वर्या लक्ष्मी, शोभित धूलिपाला, प्रकाश राज, जयराम, प्रभु, आर सरथकुमार, पार्थिबन रहमान और विक्रम प्रभु लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इसी के साथ फिल्म के गानों में मशहूर सिंगर ए.आर रहमान ने अपनी आवाज दी है.