Malaika Arora ने रैंप पर ट्रेडिशनल अवतार में गिराईं बिजलियां, 50 साल की एक्ट्रेस की अदाओं पर लट्टू हुए फैंस

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना मलाइका अरोड़ा 50 साल की हो गई हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी अदाओं और कातिलाना लुक से आज की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। मलाइका अरोड़ा का फैशन सेंस देखने लायक हैं और जब-जब मलाइका किसी रैंप पर उतरती हैं, तो आग लगा देती हैं। Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने

By Shaikh Almina · 28/10/2023

बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना मलाइका अरोड़ा 50 साल की हो गई हैं, लेकिन एक्ट्रेस अपनी अदाओं और कातिलाना लुक से आज की एक्ट्रेसेस को कड़ी टक्कर देती हैं। मलाइका अरोड़ा का फैशन सेंस देखने लायक हैं और जब-जब मलाइका किसी रैंप पर उतरती हैं, तो आग लगा देती हैं।

Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने आज तक कई फैशन वीक में अपने हुस्न का जलवा दिखाया है। अब एक्ट्रेस ने बॉम्बे फैशन वीक इवेंट में रैंप वॉक किया है। यहां पर मलाइका के लुक को देख हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गईं। मलाइका ट्रेडिशनल अवतार में कहर ढा रही थीं। सिंपल और खूबसूरत से भरे इस लुक का हर कोई दीवाना हो रहा हैं।

हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने बॉम्बे फैशन वीक इवेंट में हिस्सा लिया। यहां पर मलाइका ने रैंप पर उतरकर हर किसी को खुश कर दिया। एक्ट्रेस की वॉक पर सबकी नजरें अटक गईं। रैंप पर चलते हुए मलाइका अरोड़ा ने शानदार एटीट्यूड दिखाया। एक्ट्रेस के चेहरे के एक्सप्रेशन ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा था।

डीप नेक ब्लाउज ने मलाइका को दिया बोल्ड लुक

मलाइका अरोड़ा ने इस आउटफिट के साथ डीप नेक वाला ब्लाउज पेयर किया, जो एक्ट्रेस के लुक को बोल्ड और सिजलिंग और हॉट बना रहा था। मलाइका ने पीछे की तरफ दुपट्टा भी लिया था, जो एक ट्रेडिशनल तड़का था।

हल्की ज्वलैरी से मलाइका का लुक कंप्लीट

मलाइका अरोड़ा का लुक नेकपीस से कंप्लीट किया गया, जिसके साथ उन्होंने इयररिंग पेयर नहीं किए थे। मलाइका ने हाथों में भी कोई ज्वैलरी नहीं पहनी। मलाइका ने अपने आउटफिट पर ही फोकस रखा। जिससे मालूम पड़ता है मिनिमल लुक कितना बेहतर हो सकता है। मलाइका अरोड़ा की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। हर कोई एक्ट्रेस के हुस्न की तारीफ कर रहा है।

हील्स में वॉक करने में होती है दिक्कत ?

मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह बता रही हैं कि कभी-कभी हील्स में वॉक करने में दिक्कत होती है, लेकिन अब इस चीज की आदत भी हो गई है।

वर्क फ्रंट और पर्सनल लाइफ में मलाइका अरोड़ा

बता दें कि मलाइका अरोड़ा फिल्मों में तो नजर नहीं आ रही हैं, लेकिन वह रियलिटी शोज की दुनिया में छाई हुई हैं। मलाइका कई रियलिटी शोज को जज कर चुकी हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी छाई रहती हैं। वह अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दावा अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full