EX हसबैंड अरबाज खान संग नजर आईं मलाइका अरोड़ा, पूर्व पति को इग्नोर करती दिखीं एक्ट्रेस

Malaika Arora and Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) उन स्टार्स में से हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वह कभी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर, तो कभी एक्स हसबैंड अरबाज खान को लेकर खबरों में छाई रहती

By ·

Malaika Arora and Arbaaz Khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) उन स्टार्स में से हैं, जो प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वह कभी अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को लेकर, तो कभी एक्स हसबैंड अरबाज खान को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। भले ही मलाइका और अरबाज का तलाक हो गया हो, लेकिन उन्हें अक्सर बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया जाता है। ऐसे में एक बार फिर से दोनों को देर रात एक साथ स्पॉट किया गया है।

Malaika Arora and Arbaaz Khan

अरबाज संग स्पॉट हुईं मलाइका

दरअसल, 3 जनवरी 2023 को पैपराजी इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। आमतौर पर मलाइका और अरबाज को उनके बेटे अरहान खान संग देखा जाता है, लेकिन इस बार दोनों अकेले नजर आए। वीडियो में मलाइका ने शर्ट के ऊपर स्वेटशर्ट पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने ब्लेजर कैरी किया था। वहीं, अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए मलाइका ने पैरों में लॉन्ग बूट पहने थे।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

मलाइका ने अरबाज को किया इग्नोर

वायरल हो रहे इस वीडियो में अरबाज खान एक बिल्डिंग में एंट्री करते दिख रहे हैं। वहीं, मलाइका अरोड़ा भी उनके पीछे से आती दिख रही हैं। इस दौरान मलाइका पूरी तरह से अरबाज को इग्नोर करते हुए अंदर जाती नजर आ रही हैं। वहीं, अरबाज जैसे ही मलाइका को देखते हैं, उनके पीछे बिना कुछ बोले चुपचाप चलने लगते हैं। वहीं इस दौरान अरबाज के हाथ में एक बोतल होती है, जो गिफ्ट रैप होती है। इससे साफ पता चल रहा है कि दोनों किसी गेट टू गेदर के लिए साथ आए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Malaika Arora and Arbaaz Khan

अर्जुन के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं मलाइका

इससे पहले, मलाइका अरोड़ा को उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। अपने एयरपोर्ट लुक में दोनों काफी कुल और स्टाइलिश नजर आ रहे थे…पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Malaika Arora and Arbaaz Khan

बता दें कि मलाइका और अरबाज ने 12 दिसंबर 1998 को शादी की थी और साल 2002 में उन्हें एक बेटे का स्वागत किया था। हालांकि, मलाइका और अरबाज ज्यादा दिनों तक साथ नहीं रह पाए और 11 मई 2017 को दोनों ने तलाक ले लिया। फिलहाल, दोनों अपने 18 साल के बेटे अरहान की को-पैरेंटिंग कर रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें