मलाइका-अर्जुन न्यू ईयर मनाकर लौटे मुंबई, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ कपल
Malaika Arora-Arjun Kapoor: यह नया साल 2023 है और आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी पूरी मस्ती से झूम रहे हैं। सेलेब्स रात से ही ढेर सारे पोस्ट कर रहे हैं और अपने चाहनेवालों को नए साल की बधाई दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर
Malaika Arora-Arjun Kapoor: यह नया साल 2023 है और आम लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड के सेलेब्स भी पूरी मस्ती से झूम रहे हैं। सेलेब्स रात से ही ढेर सारे पोस्ट कर रहे हैं और अपने चाहनेवालों को नए साल की बधाई दे रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने साथ में न्यू ईयर सेलिब्रेट किया और अब न्यू ईयर सेलिब्रेट करके वापस मुंबई लौट आए है।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए मलाइका और अर्जुन
दरअसल, सोशल मीडिया पर मलाइका और अर्जुन की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिनमें वह एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। अपने एयरपोर्ट लुक में दोनों काफी कुल और स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि मलाइका ने जहां ब्लैक लाइनिंग वाली व्हाइट स्वेटशर्ट पहनी हुई है। वहीं अर्जुन कपूर ब्लू टीशर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। उन्होंने सिर पर कैप और हाथ में ब्राउन बैग कैरी किया हुआ है।
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
इससे पहले, मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिनमें मलाइका अरोड़ा, अर्जुन को पेड़ के नीचे खड़ी होकर किस करती दिख रही थीं। इन तस्वीरों में दोनों हमेशा की तरह क्यूट और एक-दूसरे में खोए हुए नजर आ रहे थे। फैंस ने भी उनकी तस्वीरों को खूब पसंद किया। फैंस को अब दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार है।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ हैं। दोनों का एक बेटा भी है। वहीं, मलाइका इन दिनों एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं।