मिस्ट्री फिल्मों के हैं शौकीन, तो Netflix पर देखें रहस्य से भरी ये कहानियां, होश उड़ा देगी Tripti Dimri की मूवी

अगर आप मर्डर, रहस्य रोमांस से भरपूर फिल्मों के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर आपको ऐसी मूवीज का खजाना मिलेगा. बॉलीवुड में कई ऐसी मिस्ट्री बेहतरीन फिल्में हैं, जिसकी कहानी आपको आखिरी तक बांधे रखेगी. करीना कपूर की फिल्म जाने जां पिछले साल 2023 में रिलीज हिई करीन कपूर की ओटीटी डेब्यू फि

By Shaikh Almina · 12/1/2024

अगर आप मर्डर, रहस्य रोमांस से भरपूर फिल्मों के शौकीन हैं तो नेटफ्लिक्स पर आपको ऐसी मूवीज का खजाना मिलेगा. बॉलीवुड में कई ऐसी मिस्ट्री बेहतरीन फिल्में हैं, जिसकी कहानी आपको आखिरी तक बांधे रखेगी.

करीना कपूर की फिल्म जाने जां

पिछले साल 2023 में रिलीज हिई करीन कपूर की ओटीटी डेब्यू फिल्म ‘जाने जां’ एक दिलचस्प मर्डर मिस्ट्री फिल्म है. सुजॉय घोष की इस मूवी में करीना के अलावा जयदीप अहलावत और विजय वर्मा भी लीड रोल में हैं.

तृप्ति डिमरी की फिल्म बुलबुल

वहीं सस्पेंस से भरपूर तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘बुलबुल’ की कहानी आपके होश उड़ा देगी. इस फिल्म में एनिमल एक्ट्रेस ने एक बंगाली बहू का किरदार निभाया है, जा काफी रहस्यमयी है.

फ्रेडी

कार्तिक आर्यन स्टारर ‘फ्रेडी’ जबरदस्त थ्रिलर और सस्पेंस से भरी हुई फिल्म है.

हसीना दिलरुबा

तापसी पन्नी की ‘हसीन दिलरुबा’ भी एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में प्यार, धोखा और मिस्ट्री का मिक्शचर था. वहीं तापसी के अलावा फिल्म में विक्रांत मैसी और हर्षवर्धन राणे लीड रोल में हैं.

दृश्यम

मर्डर मिस्ट्री पर बेस्ड अजय देवगन की ‘दृश्यम’ सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. इस फिल्म को दर्शक आज भी बड़े चाव से देखते हैं.

तलाश

आमिर खान, रानी मुखर्जी और करीना कपूर स्टारर फिल्म तालाश की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full