पाकिस्तानी अदाकारा Mahira Khan को कैसे ऑफर हुई Shah Rukh Khan की फिल्म रईस? इसमें शाहरुख की सास का था सबसे बड़ा हाथ

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और महिरा खान स्टारर फिल्म रईस को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग्स तक सुपरहिट रहे थे. इसी फिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था. मगर क्या आप जानते हैं कि, बॉलीवुड हिरोइनों को छोड़कर Shah Rukh Khan

By ·

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान और महिरा खान स्टारर फिल्म रईस को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म के गाने से लेकर डायलॉग्स तक सुपरहिट रहे थे. इसी फिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी बॉलीवुड में कदम रखा था. मगर क्या आप जानते हैं कि, बॉलीवुड हिरोइनों को छोड़कर Shah Rukh Khan ने माहिरा को फिल्म में क्यों कास्ट किया था? इसका खुलासा खुद माहिरा खान ने किया है.

माहिरा खान शाहरुख की काफी बड़ी फैन हैं. इसलिए बॉलीवुड में कदम रखना और पहली ही फिल्म में किंग खान की ऑन स्क्रीन बेगम बनना माहिरा के लिए किसी सपने से कम नहीं था. इसी फिल्म के बाद भारत में भी माहिरा की फैन फॉलोइंग बढ़ गई थी. हालांकि माहिरा को शाहरुख ने रईस का ऑफर कैसे दिया. ये किस्सा भी अपने आप में दिलचस्प है.

माहिरा ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि, रईस ऑफर करने के पीछे शाहरुख खान की सास और गौरी खान की मां सविता छिब्बर का हाथ था. महिरान ने कहा कि- मेरा और फवाद खान का सीरियल हमसफर चार साल बाद भारत में रिलीज होने वाला था. तो हमें उसके प्रमोशन के लिए भारत जाना था. मेरा वीजा लग गया और मैं सीरीयल को प्रमोट करने इंडिया गई. तभी मुझे एक फोन कॉल आया और मुझे शाहरुख के साथ फिल्म करने का ऑफर मिल गया. दरअसल शाहरुख की सास ने मेरा वो सीरियल देखा था और उन्होंने ही शाहरुख से कहा था कि इस लड़की को अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच करो.

ऐसे में जब माहिरा को शाहरुख की फिल्म रईस का ऑफर मिला. तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. माहिरा ने कहा कि, मुझे और मेरे परिवार वालों को यकीन नहीं हो रहा था. यह बिल्कुल किसी सपने की तरह था. तो इस तरह से माहिरा ने 2017 में रईस के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था.

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें