OMG! रणबीर कपूर के सबसे बड़े फैन हैं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू, कहा- रणबीर हैं देश के बेस्ट एक्टर
Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. वैसे रणबीर की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में मौजूद है. मगर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की रणबीर के बहुत बड़े फैन हैं. जिसका खुलासा खुद महेश बाबू ने किया है. यही नहीं महेश बाबू ने रणबीर
Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म एनिमल (Animal) को लेकर काफी सूर्खियां बटोर रहे हैं. वैसे रणबीर की फैन फॉलोइंग पूरे भारत में मौजूद है. मगर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की रणबीर के बहुत बड़े फैन हैं. जिसका खुलासा खुद महेश बाबू ने किया है. यही नहीं महेश बाबू ने रणबीर को पूरे भारत का बेस्ट एक्टर करार दिया है.
रणबीर के फैन बने महेश बाबू
दरअसल सोमवार को हैदराबाद में एनिमल का प्री रिलीजिंग इवेंट रखा गया था. जिसमें साउथ सुपरस्टार महेश बाबू और मशहूर निर्देशक एस.एस.राजामौली को बतौर चीफ गेस्ट इनवाइट किया गया था. ऐसे में इवेंट के दौरान महेश बाबू के बयान ने सभी को शॉक कर दिया. दरअसल महेश बाबू बॉलीवुड को कुछ खास पसंद नहीं करते हैं. यही नहीं उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों को भी रिजेक्ट कर दिया है. ऐसे में जब महेश बाबू ने खुद को रणबीर का सबसे बड़े फैन बताया तो तभी दंग रह गए.
महेश बाबू ने की रणबीर की तारीफ
इस इवेंट के दौरान रणबीर कपूर की तारीफ करते हुए महेश बाबू ने कहा कि, “मैं पहले भी जब रणबीर से मिला था. तो इनसे ये बात कही थी. मगर तब शायद इन्होंने मेरी बात को सीरियसली नहीं लिया था. इसलिए आज इस मंच से मैं सभी को बताना चाहता हूं कि, मैं रणबीर कपूर का बहुत बड़ा फैन हूं और मेरे ख्याल से रणबीर भारत के बेस्ट एक्टर हैं.”
एनिमल फिल्म
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना लीड रोल निभाएंगे. वहीं फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका अदा करेंगे. इसके अलावा बॉबी देओल फिल्म में बतौर विलेन नजर आएंगे. ये फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इसी दिन विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि किस फिल्म को दर्शकों का ज्यादा प्यार मिलता है.
ये भी पढ़ें – विक्की कौशल ने सैम बहादुर और एनिमल की टक्कर पर दिया रिएक्शन, क्रिकेट से की तुलना, कहा – ये फिल्म होगी सुपरहिट