Breaking: महाभारत के कृष्ण ने की रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल की आलोचना, कहा – खतरनाक है फिल्म की सफलता

Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल' (Animal) का नाम पिछले साल की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में शुमार है. ऐसे में जहां फिल्म में रणबीर के किरदार की जमकर सराहना हो रही है. तो वहीं कुछ लोगों ने फिल्म की काफी आलोचना भी की है. जावेद अख्तर से लेकर स्वानंद किरकिरे और ताप

By Sakshi Pandey · 20/1/2024

Animal: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) का नाम पिछले साल की ब्लॉक बस्टर फिल्मों में शुमार है. ऐसे में जहां फिल्म में रणबीर के किरदार की जमकर सराहना हो रही है. तो वहीं कुछ लोगों ने फिल्म की काफी आलोचना भी की है. जावेद अख्तर से लेकर स्वानंद किरकिरे और तापसी पन्नू जैसे कई सितारों ने फिल्म की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. वहीं इस फेहरिस्त में अब ‘महाभारत’ में भगवान कृष्ण के किरदार के निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज का भी नाम शामिल हो चुका है.

एनिमल की सफलता से परेशान हैं नीतीश

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब नीतीश भारद्वाज से एनिमल पर रिव्यू मांगा गया तो उन्होंने कहा कि, एनिमल’ जैसी फिल्मों की सफलता ही उन्हें चिंतित करती है. नीतीश का कहना था कि, “एक्शन वीर रस में भी हो सकता है, लेकिन ये फिल्म विभत्स रस की अभिव्यक्ति है. एक्शन के साथ-साथ संवाद और व्यवहार में भी. अगर ऐसी और फिल्में बनेंगी और सफल होंगी तो मुझे चिंता होगी. रणबीर की अभिनय क्षमता के प्रबल प्रशंसक होने के बावजूद मैं इंटरवल के बाद बैठ नहीं सका.”

ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं जिम्मेदार

एनिमल की थीम पर बात करते हुए नीतीश भारद्वाज ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मैं इसे ओटीटी प्रोडक्शंस से जोड़ूंगा, पिछले कुछ सालों में वेब सीरीज में अपशब्दों के निरंतर उपयोग ने मनुष्य में विकृति को वैध बना दिया है और दर्शक अब इसका आनंद ले रहे हैं क्योंकि वे इसके प्रति असंवेदनशील हो गए हैं. यह जल्द ही समाज में अपना प्रभाव दिखाएगा.”

एनिमल फिल्म का कलेक्शन

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी ‘एनिमल’ एक रिवेंज ड्रामा मूवी है. फिल्म में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना ने लीड रोल निभाया है. वहीं फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 900 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है.

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full