Bhool Bhulaiyaa 3 में होगी माधुरी दीक्षित की एंट्री? भूतनी बनकर देंगी मंजुलिका का साथ!
Bhool Bhulaiyaa 3: बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में दर्शकों को एक बार फिर से कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की जोड़ी देखने को मिलेगी. वहीं फिल्म में मंजुलिका के रूप में विद्या बालन की भी
Bhool Bhulaiyaa 3: बॉक्स ऑफिस की सुपरहिट फ्रेंचाइजी में भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) का फैंस बेहद बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म में दर्शकों को एक बार फिर से कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी की जोड़ी देखने को मिलेगी. वहीं फिल्म में मंजुलिका के रूप में विद्या बालन की भी एंट्री होगी. अब खबर आ रही है कि, धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी फिल्म का हिस्सा बनने वाली हैं.
भूल भुलैया में माधुरी की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, फिल्म की कहानी में एक और किरदार जुड़ने जा रहा है. इस बार रुह बाबा (कार्तिक आर्यन) के सामने एक नहीं बल्कि दो भूतनियां खड़ी होंगी. विद्या बालन के साथ माधुरी दीक्षित भी भूत बनकर फिल्म में एंट्री करेंगी. इसी के साथ विद्या और माधुरी पहली बार स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी. रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि, इस बार फिल्म में कियारा अडवाणी की जगह सारा अली खान ने ले ली है. फिल्म में सारा लीड रोल निभाएंगी. हालांकि इन खबरों की अभी तक औपचारिक पुष्टी नहीं हुई है.
अक्षय की एंट्री पर बोले बज़मी
खबर तो यह भी थी कि, अक्षय कुमार भी इस मच अवेटेड फिल्म का हिस्सा बनेंगे. मगर हाल ही में भूल भुलैया 3 के निर्देशक अनीस बज़मी ने एक इंटरव्यू में अक्षय के रोल पर बात की है. उन्होंने बताया कि, “यह खबर पूरी तरह से गलत है और अक्षय फिल्म का हिस्सा नहीं बनने वाले हैं. अनीस बज़मी का बयान सुनकर कई फैंस का दिल टूट गया है. इंटरव्यू के दौरान अनीस ने कहा कि- नहीं, अक्षय भूल भुलैया 3 का हिस्सा नहीं हैं. मैं उनके साथ काम करने के लिए बेताब हूं. लेकिन दुर्भाग्यवश मैं ऐसी फिल्म की स्क्रिप्ट लिख पाया हूं, जिसमें अक्षय काम कर सकें. हां, भविष्य में शायद ये मुमकिन हो सकता है.”
विद्या बालन पर तोड़ी चुप्पी
अनीस बज़मी ने विद्या बालन की एंट्री पर भी सवाल पूछा गया है. जिसके जवाब में उन्होंने कहा- “मैं विद्या का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने बिना हिचकिचाए फिल्म में तीन दिन का रोल निभाने के लिए हामी भर दी है. विद्या की रजामंदी मुझपर गहरा प्रभाव डाला है. विद्या के इस दयालु स्वाभाव के लिए मैं उनका आभारी हूं.”
कब शुरू होगी शूटिंग
इसी इंटरव्यू के दौरान अनीस बज़मी ने फिल्म की शूटिंग का भी खुलासा किया है. अनीस ने बताया कि, भूल भुलैया 3 का शुरूआती शूट 10 मार्च से शुरू होगा. यह फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती है.
भूल भुलैया फ्रेंचाइजी
भूल भुलैया फ्रेंचाइजी की पहली किश्त 2007 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में अक्षय कुमार, विद्या बालन, अमीषा पटेल और शाइनी अहूजा ने लीड रोल निभाया था. वहीं फिल्म की दूसरी किश्त 2022 में सामने आई थी. जिसमें कार्तिक आर्यन और कियारा अडवाणी और तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई थी. ऐसे में अब दर्शक भूल भुलैया 3 का इंतजार कर रहे हैं.