Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित ने बताया अपनी खूबसूरती का राज, जाने कैसे 56 की उम्र में भी यंग और फिट दिखती हैं एक्ट्रेस
Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को देखते ही आज भी कई लोगों की धड़कने बढ़ जाती हैं. माधुरी की मुस्कुराहट के लोग आज भी दीवाने हैं. वैसे तो माधुरी 56 साल की हो चुकी हैं. मगर उनकी ब्यूटी और फिगर से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. Madhuri Dixit [...]
Madhuri Dixit: बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित को देखते ही आज भी कई लोगों की धड़कने बढ़ जाती हैं. माधुरी की मुस्कुराहट के लोग आज भी दीवाने हैं. वैसे तो माधुरी 56 साल की हो चुकी हैं. मगर उनकी ब्यूटी और फिगर से उनकी उम्र का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है. Madhuri Dixit को देखकर कई लोगों के मन में सवाल आता है कि 56 की उम्र में भी माधुरी 34 की कैसे लगती हैं. आखिर क्या है माधुरी का ब्यूटी सीक्रेट. तो इस सवाल का जवाब खुद माधुरी ने दे दिया है.
दरअसल माधुरी दीक्षित बेशक काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं. मगर उन्हें छोटे पर्दे के कई रिएलिटी शोज में देखा जाता है. वहीं धक धक गर्ल सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. ऐसे में सोशल मीडिया पर माधुरी फैंस के साथ अक्सर अपनी फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के राज साझा करती हैं. तो आइए हम आपको माधुरी के डेली रूटीन से रूबरू करवाते हैं. जिसे फॉलो करके शायद आप भी उम्र को मात दे सकते हैं.
डांस को बनाएं फिटनेस का राज
अगर आप माधुरी के फैन हैं. तो उनके डांस लव से अच्छी तरह वाकिफ होंगे. मगर यही डांस माधुरी की फिटनेस का भी राज है. माधुरी हर दिन डांस करती हैं. वहीं एक्सरसाइज, मॉर्निंग वॉक और डाइट के साथ भी माधुरी कोई समझौता नहीं करती हैं.
माधुरी ने एक इंटरव्यू में बताया कि, जापानी फूड उनका फेवरेट है. माधुरा का कहना था कि, जापानी लोग फिटनेस फ्रीक होते हैं. जिसके कारण वो उबला, भुना, सेंका और हल्का तला हुआ खाना खाते हैं. इसके अलावा माधुरी टोफू, मशरूम, सब्जियां, हर्बल टी और नारियल पानी पीना पसंद करती हैं. जिससे वो फिट रहती हैं और उनकी स्किन भी ग्लो करती है.
घर बनाएं हेयर ऑयल
अब बात करते हैं माधुरी की ब्यूटी की, तो माधुरी का हुस्न भला किससे छिपा है. मगर क्या आप जानते हैं कि, बालों के लिए अपना हेयर ऑयल खुद बनाती हैं. माधुरी ने एक वीडियो में अपनी खूबसूरत बालों का राज शेयर करते हुए बताया था कि, वो नारियल के तेल में प्याज, करी पत्ता और मेथी दाना डालकर उबालती हैं और ठंडा होने के बाद इस तेल को छानकर कांच की शीशी में रख देती हैं. वहीं 2 दिन बाद माधुरी इसे बालों में अप्लाई करती हैं और 40 मिनट बाद शैंपू से हेयर वॉश कर लेती हैं.
हेयर मास्क से बाल रहेंगे मुलायम
इसके अलावा बालों को मुलायम रखने के लिए माधुरी घर पर हेयर मास्क भी बनाती हैं. इसके लिए वो पके हुए केले में दही और शहद डालकर मैश करती हैं. फिर इसे बालों में लगाकर आधे घंटे बाद शैंपू कर लेती हैं. जिससे माधुरी के बाल सॉफ्ट और सिल्की नजर आते हैं.
इसके अलावा माधुरी दीक्षित ने अपना ग्लोइंग सीक्रेट से लेकर मेकअप टिप्स जैसे अनगिनत वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं. जिसे फॉलो करके आप भी माधुरी की तरह उम्र को आसानी से मात दे सकते हैं. मजे की बात तो ये है कि, माधुरी के सारे ब्यूटी सीक्रेट बिल्कुल नेचुरल हैं. जिन्हें आसानी से घर पर ट्राई किया जा सकता है. वहीं इसके लिए आपको पार्लर में हजारों रुपए खर्च करने की भी जरूरत नहीं है.