माधुरी दीक्षित ने सलमान खान की वजह से ठुकराई ‘हम साथ-साथ हैं’, धक धक गर्ल ने किया खुलासा, कहा- ‘मेरे पैर छूते सलमान…’

Madhuri Dikshit: सलमान खान के करियर की एवग्रीन फिल्मों में ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ का नाम सबसे ऊपर आता है. इन फिल्मों को लोग आज भी अपने परिवार के साथ देखना पसंद करते हैं. ऐसे में जहां ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान और माधुरी (Madhuri Dikshit) की जोड़ी फैंस की [...]

By Sakshi Pandey · 13/11/2023

Madhuri Dikshit: सलमान खान के करियर की एवग्रीन फिल्मों में ‘हम आपके हैं कौन’ और ‘हम साथ-साथ हैं’ का नाम सबसे ऊपर आता है. इन फिल्मों को लोग आज भी अपने परिवार के साथ देखना पसंद करते हैं. ऐसे में जहां ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान और माधुरी (Madhuri Dikshit) की जोड़ी फैंस की फेवरेट है. तो वहीं ‘हम साथ-साथ हैं’ को परफेक्ट फैमिली फिल्म का दर्जा हासिल है. मगर क्या आप जानते हैं कि, ‘हम साथ-साथ हैं’ भी माधुरी को ऑफर की गई थी. मगर सलमान खान की वजह से उन्होंने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था.

माधुरी को मिला था ये रोल

फिल्म हम आपके हैं कौन की कामयाबी के बाद ‘हम साथ-साथ हैं’ के निर्देशन सूरज बड़जात्या ने माधुरी को फिल्म ऑफर की थी. मगर इस फिल्म में माधुरी को सलमान के अपोसिट रोल नहीं मिला था. बल्कि माधुरी को फिल्म में साधना का किरदार अदा करना था. ऐसे में सलमान के चलते माधुरी ने ये रोल करने से मना कर दिया. जिसके बाद तब्बू को इस रोल के लिए कास्ट किया गया था.

माधुरी ने तोड़ी चुप्पी

‘हम साथ-साथ हैं’ को भी दर्शकों का काफी प्यार मिला था. वहीं फिल्म हिट होने के बाद माधुरी ने इस बात का खुलासा करते हुए बताया था कि, उन्हें फिल्म में साधना का रोल ऑफर किया गया था. इस बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा, “मैं करिश्मा और सोनाली का रोल भी कर सकती थी. मगर निर्देशक सूरज बड़जात्या को लगा वो मेरे लिए नहीं है. ऐसे में मुझे लगा कि, ‘हम आपके हैं कौन’ में सलमान खान की प्रेमिका का रोल निभाने के बाद उनकी भाभी बनना मुश्किल होगा. ये ऑडियन्स को भी देखने में अटपटा लगेगा.”

माधुरी के पैर छूते सलमान

माधुरी दीक्षित ने कहा, “अगर मैं ‘हम साथ-साथ हैं’ का ऑफर स्वीकार कर लेती. तो आप सलमान खान को ऑन स्क्रीन मेरे पैर छूते हुए देखते. फिल्म में एक सीन था. जहां सलमान झुक कर तब्बू के पैर छूते हैं और उन्हें गले लगाते हैं. जोकि थिएटर में बहुत अजीब लगता है. ‘हम आपके हैं कौन’ एक लव स्टोरी थी. ऐसे में दूसरी फिल्म में देवर-भाभी वाली फीलिंग नहीं आती.”

ये भी पढ़ें – पठान के लिए शाहरुख खान ने लिए थे 200 करोड़, जाने टाइगर 3 में सलमान खान ने ली कितनी फीस? रकम जानकर उड़ जाएंगे होश

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full