Khalnayak 2: सुभाष घई के घर पर एकजुट हुई खलनायक की स्टार कास्ट, फैंस ने की खलनायक 2 बनाने की मांग

Khalnayak 2: इसी साल अगस्त के महीने में फिल्म खलनायक को रिलीज हुई 30 साल पूरे हुए थे. ऐसे में जहां खलनायक के मेकर्स फिल्म की 30वीं सालगिरह का जश्न मना रहे थे. तो वहीं फैंस खलनायक 2 (Khalnayak 2) लाने की मांग कर रहे थे. वहीं सुभाष घई की शादी की सालगिरह मनाने पहुंची [...]

By Sakshi Pandey · 26/10/2023

Khalnayak 2: इसी साल अगस्त के महीने में फिल्म खलनायक को रिलीज हुई 30 साल पूरे हुए थे. ऐसे में जहां खलनायक के मेकर्स फिल्म की 30वीं सालगिरह का जश्न मना रहे थे. तो वहीं फैंस खलनायक 2 (Khalnayak 2) लाने की मांग कर रहे थे. वहीं सुभाष घई की शादी की सालगिरह मनाने पहुंची खलनायक की स्टार कास्ट को एक-साथ देखकर लोग फिर से खलनायक 2 के बारे में पूछने लगे हैं.

सुभाष घई पर हुई पार्टी

बता दें कि, बुधवार की रात सुभाष घई और उनकी पत्नी मुक्ता घई ने अपनी शादी की 45वीं सालगिरह मनाई है. जिसमें माधुरी दीक्षित, श्री राम नेने, संजय दत्त, अनुपम खेर और जैकी श्रॉफ जैसी कुछ चुनिंदा हस्तियां मौजूद थीं. वहीं  25 अक्टूबर की रात माधुरी के पति श्रीराम नेने ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें वो माधुरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, अनुपम खेर और सुभाष घई के साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं. वहीं श्रीराम नेने ने कैप्शन में लिखा, इस कंपनी के साथ शाम शानदार हो गई है. सुभाष घई और मुक्ता घई को शादी की सालगिरह मुबारक हो.

फैंस ने की खलनायक 2 की मांग

सुभाष घई की सालगिरह पर सभी सेलेब्स को एक-साथ देखकर फैंस की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं. ऐसे में फैंस खलनायक 2 बनाने की मांग कर रहे हैं. इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, मुझे तो लग रहा है खलनायक 2 आने वाली है. तो वहीं दूसरे फैन ने लिखा – गंगा, राम और बल्लू साथ में.

खलनायक ने मचाया तहलका

जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म खलनायक ने 90 के दशक में बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी. फिल्म को दर्शकों का काफी प्यार मिला था. तो वहीं फिल्म के गाने नायक नहीं खलनायक हूं मैं को आज भी पसंद किया जाता है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स कब खलनायक 2 का एलान करके फैंस को सरप्राइज देते हैं.

ये भी पढ़ें – रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के लव ट्राएंगल पर फिल्म बनाएंगे करण जौहर, रणवीर और दीपिका ने दी मंजूरी

Hindi Behind Talkies AMP · Quick view
View full