माधवन के बेटे वेदांत ने स्विमिंग में बनाया नया रिकॉर्ड, जानें फिटनेस के लिए रोज कितना प्रोटीन खाते हैं!

एक्टर आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन ने स्विमिंग की दुनिया में अपनी शानदार उपलब्धि से देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में नया रिकॉर्ड बनाकर सबको चौंका दिया। आखिर उनकी फिटनेस और सफलता का राज क्या है और रोजाना कितनी मात्रा में प्रोटीन लेते हैं वेदांत?

By ·

माधवन के बेटे वेदांत ने स्विमिंग में रचा इतिहास, वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में बनाया नया रिकॉर्ड, डाइट में खाते हैं इतना प्रोटीन!

बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन के बेटे वेदांत माधवन इन दिनों अपनी शानदार उपलब्धि को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टिंग की दुनिया से दूर वेदांत ने खेल के मैदान में अपनी अलग पहचान बनाई है। वह एक बेहतरीन स्विमर हैं और लगातार अपनी मेहनत से देश का नाम रोशन कर रहे हैं। अब 21 साल के वेदांत ने अमेरिका की वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी में स्विमिंग का नया रिकॉर्ड बनाकर हर किसी का ध्यान खींच लिया है।

रिले टीम के साथ बनाया यूनिवर्सिटी रिकॉर्ड

दरअसल, वेदांत ने अमेरिका में आयोजित ओहायो स्टेट इनविटेशनल स्विमिंग प्रतियोगिता में वेस्ट वर्जीनिया यूनिवर्सिटी की तरफ से हिस्सा लिया। यहां उन्होंने पुरुषों की 800-यार्ड फ्रीस्टाइल रिले टीम में शानदार प्रदर्शन किया। वेदांत के साथ ऑस्कर फार्कस, जिन रॉसी और ओवेन आइजनहोफर भी टीम का हिस्सा थे। चारों खिलाड़ियों ने मिलकर 6 मिनट 24.82 सेकंड का समय निकाला और यूनिवर्सिटी का नया रिकॉर्ड बना दिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड 6 मिनट 24.88 सेकंड का था, जो साल 2025 में बना था। इस तरह टीम ने महज 0.06 सेकंड के अंतर से पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। हालांकि, प्रतियोगिता में टीम 11वें स्थान पर रही।

https://www.instagram.com/reel/DdlGYGrMpIi/?dmpr=MTQ4d3RucW8zMDBzbg==

12 अंडे खाते थे वेदांत

वेदांत की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत के साथ-साथ शानदार डाइट भी है। उनकी डाइट में प्रोटीन की अहम भूमिका है। साल 2021 में खलीज टाइम्स को दिए इंटरव्यू में वेदांत ने बताया था कि वह एगेटेरियन हैं और प्रोटीन की जरूरत पूरी करने के लिए रोजाना करीब 12 अंडे खाते थे। इसके अलावा उनकी डाइट में चावल, पालक, दाल, अंडे और प्रोटीन शेक भी शामिल थे।

12 साल की उम्र से शुरू किया प्रोटीन शेक लेना

वेदांत की फिटनेस के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने महज 12 साल की उम्र से प्रोटीन शेक लेना शुरू कर दिया था। उनके पिता आर. माधवन के मुताबिक, वेदांत ने खुद स्विमिंग को चुना और अपनी डाइट से लेकर ट्रेनिंग तक हर चीज में अनुशासन बनाए रखा। वह रोजाना कई घंटे स्विमिंग की प्रैक्टिस करते हैं और अपनी रिकवरी का भी खास ध्यान रखते हैं।

डाइट को लेकर वेदांत ने कही बड़ी बात

वेदांत का मानना है कि भारत में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, लेकिन खिलाड़ियों की डाइट और पोषण पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने एक बातचीत में कहा था कि अगर भारतीय खिलाड़ी पर्याप्त प्रोटीन लें और अपने खानपान, अनुशासन और मोटिवेशन पर काम करें, तो वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं।

बहरहाल, वेदांत की यह उपलब्धि बताती है कि सफलता सिर्फ बड़े नाम या परिवार की पहचान से नहीं मिलती, बल्कि इसके पीछे सालों की मेहनत, अनुशासन और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण होता है। यही वजह है कि माधवन के बेटे वेदांत आज अपनी अलग पहचान बना रहे हैं।

Hindi Behind Talkies AMP · त्वरित दृश्य
पूरा लेख देखें